Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 18 September, 2026 • 09:17 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जमीन दलाल दिखें तो चुपके से करें फोन, होगी कार्रवाई : डीसी
Headlines

जमीन दलाल दिखें तो चुपके से करें फोन, होगी कार्रवाई : डीसी

June 12, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
डीसी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि सभी सीओ और सीआई यह सुनिश्चित करें कि कार्यालय में सिर्फ आवेदक ही आएं। उन्‍होंने अधिकारियों से कहा कि वे तय करें कि कार्यालय में बिचौलिये या जमीन माफिया किसी भी स्थिति में नहीं पहुंचें। डीसी ने कहा कि यदि कार्यालय परिसर में भू-माफिया या बिचौलिये दिखते हैं तो अधिकारी संबंधित थाना को सूचित करें। फिर भी बात नहीं बनती है तो अबुआ साथी के मोबाईल नंबर 9430328080 के व्हाट्सएप नंबर पर गुपचूप तरीके से जानकारी उपलब्‍ध कराएं। जानकारी देनेवाले की पहचान गुप्त रखी जायेगी।डीसी भजंत्री गुरूवार को समाहरणालय में आयोजित कार्यशाला और राजस्व संबंधित समीक्षात्मक बैठक में विभिन्न अंचल के वरीय पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, अंचल निरीक्षक, कर्मचारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने जिला के विभिन्न अंचलों में सरकारी भूमि पर बोर्ड लगाने की समीक्षा करते हुए सभी अंचल अधिकारियों से यथाशीघ्र अपने क्षेत्र की सरकारी जमीन में बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। साथ ही सभी सीओ को इसकी साप्ताहिक रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।

सरकारी जमीन पर कब्जा हुआ तो सीओ पर कार्रवाई

डीसी ने नगड़ी अंचल के सेम्बो में एनएचएआई परियोजना के लिए भू-अर्जन से संबंधित मामले को लंबित रखने पर कर्मचारी को फटकार लगायी। उन्‍होंने ने कहा कि एनएचएआई से संबंधित मामलों में देरी न करते हुए यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें।
बैठक में कांके अंचल के नगड़ी, चामा और बुकरु में भूमि की प्रकृति से छेड-छाड़कर खरीद-बिक्री के मामले में अंचल के सीआई एवं कर्मचारी को उक्त भूमि का म्यूटेशन नहीं करने का निर्देश दिया गया।

auto

त्‍वरित गति से करें लोगों की समस्‍याओं का समाधान

उन्होंने अंचल आए आमजनों से शालीन व्यवहार अपनाने के साथ समय पर समस्याओं के निबटारा करने को कहा। भजन्त्री ने सभी अंचल अधिकारी, अंचल निरीक्षक और राजस्व उप निरीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में गुणात्मक सुधार करते हुए आम लोगों की समस्याओं का त्वरित गति से निष्पादन करें। उपायुक्‍त ने कहा कि दाखिल-खारिज के मामलों के निष्पादन में किसी तरह की तकनीकी समस्या आती है तो जानकारी दें। ताकि, राज्य स्तर से समन्वय स्थापित कर मामले का निष्पादन किया जा सके। उन्होंने कहा कि लोगों के समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें, कार्यालय आनेवाले लोगों से शालीन व्यवहार करें, उन्हें सही और उचित जानकारी दें।

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में नकली नोट खपाने की कोशिश, एक धराया, SSP क्या बोले… देखें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleLPU के छात्र को मिला ₹2.5 करोड़ का प्लेसमेंट ऑफर
Next Article कुख्यात संदीप थापा और बिट्टू सिंह अरेस्ट, जमीन के धंधे में वसूल रहे थे रंगदारी

Related Posts

Headlines

हजारीबाग में बाइक लिफ्टर गैंग के 7 शातिर धराये, जंगल और गैराज में छिपाई 17 गाड़ियां जब्त

September 18, 2026
Headlines

नरेंद्र मोदी की जनसेवा के बेमिसाल 25 साल, जानें क्या बोल गए बाबूलाल

September 18, 2026
Headlines

गुलगुलिया बनकर रेकी, फिर ताला तोड़कर माल पार, 4 गिरफ्तार

September 18, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हजारीबाग में बाइक लिफ्टर गैंग के 7 शातिर धराये, जंगल और गैराज में छिपाई 17 गाड़ियां जब्त

September 18, 2026

नरेंद्र मोदी की जनसेवा के बेमिसाल 25 साल, जानें क्या बोल गए बाबूलाल

September 18, 2026

गुलगुलिया बनकर रेकी, फिर ताला तोड़कर माल पार, 4 गिरफ्तार

September 18, 2026

पाकुड़ रेल यात्रियों को बड़ी राहत, मालगोदाम रोड पर चालू हुई… जानें क्या

September 18, 2026

किराना दुकान की आड़ में गंदा धंधा… बंगाल से जुड़े तार, 65 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

September 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.