अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रांची CID की साइबर क्राइम पुलिस ने एक बड़का फ्रॉड को गिरफ्तार किया है। उसका नाम मो आसिफ बताया गया। करीब 40 साल का मो आसिफ हापुड़, यूपी के कोतवाली थाना क्षेत्र के काजीवारा का रहने वाला है। उसके पास से एक मोबाइल, एक सिम, पांच पासबुक, पांच एटीएम, एक चेकबुक, एक पासपोर्ट, दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड और एक प्रोपराइटर स्टांप जब्त किया गया है। इल्जाम हो कि मो आसिफ ने खाते से करीब एक करोड़ 53 लाख 83 हजार 118 रुपये अवैध तरीके से ट्रांसफर कर लिये। पहले तो उसने लोगों को अपने झांसे में लिया। बताया कि माल इंवेस्ट करने पर पांच से दस गुना तक रिटर्न मिल जायेगा। इसके बाद लोगों के व्हाट्सऐप पर कुछ लिंक भेज कर उनके खाते से पैसे ट्रांसफर कर लेता। ऐसा कर आसिफ ने डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा माल बटोर लिया था। इसके ठगी का शिकार हुए शख्स ने बीते 20 मई को CID में शिकायत दर्ज करायी थी। तफ्तीश शुरू की गयी, तो पता चला कि IDFC बैंक के अकाउंट नंबर 67895372744 में तीन रोज में एक करोड़ 14 लाख 96 हजार 100 रुपये क्रेडिट हुए हैं। CID की साइबर क्राइम ब्रांच को एक क्लू मिला और वह शातिर मो आसिफ तक पहुंच गयी। नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के जरिये खुलासा हुआ कि इस बैंक खाते के खिलाफ केरल, गुजरात, झारखंड और तेलंगाना में पांच शिकायतें दर्ज हैं।
इसे भी पढ़ें : ‘कमांडर’ ने इंस्पेक्टर पीके सिंह के नाम छोड़ा मैसेज, देखें वायरल पोस्ट
इसे भी पढ़ें : भाजपा एससी मोर्चा ने फूंका लालू यादव का पुतला… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : बच्चे की टी-शर्ट को लेकर हुआ लफड़ा, फिर शनि राम का हो गया काम तमाम
इसे भी पढ़ें : सासाराम से ब्राउन शुगर लाकर रांची में बेचने वाला एक और धराया
इसे भी पढ़ें : ऑयल डिपो पर भयंकर बमबारी, 7 राज्यों में एक्टिव हुए एयर डिफेंस सिस्टम
इसे भी पढ़ें : रांची में स्कूल आने-जाने के समय डिप्यूट किए जाएंगे एक्स्ट्रा फोर्स



