Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 19 September, 2026 • 05:57 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » IT क्षेत्र में युवाओं के उज्जवल भविष्य का सपना साकार करेगी सरकार : CM हेमंत
Headlines

IT क्षेत्र में युवाओं के उज्जवल भविष्य का सपना साकार करेगी सरकार : CM हेमंत

June 18, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : CM हेमंत सोरेन राज्य की युवा पीढ़ी का बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस सिलसिले में करियर निर्माण के लिए नई पीढ़ी को रास्ता दिखाने और नया आयाम जोड़ने का प्रयास निरंतर जारी है। इसी कड़ी में स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग और एचसीएल टेक के बीच प्लेसमेंट लिंक्ड बेस्ड प्रोग्राम टेक बी के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर एक बड़ा कदम है। CM हेमंत सोरेन बुधवार को झारखंड मंत्रालय में इस बाबत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस पहल से राज्य के युवाओं को IT यानी सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उज्जवल भविष्य के सपने को साकार करने का मौका मिलेगा।

CM हेमंत सोरेन ने 12 वीं कक्षा के बाद से ही झारखंड के विद्यार्थियों को IT सेक्टर से जोड़ने की दिशा में एचसीएल के टेक बी कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां की युवा पीढ़ी को तकनीकी शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण के साथ जॉब उपलब्ध कराने के लिए अगर कोई कंपनी- संस्थान पहल करती है, तो उसे ,राज्य सरकार पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बच्चे -बच्चियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा, कौशल विकास तथा रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित होकर काम कर रही है।

auto

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि टेक बी एक ऐसा कार्यक्रम है, जिसके जरिए विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा पूरी करने के साथ ही निश्चित भविष्य बनाने का मौका मिल रहा है। इतना ही नहीं,सफल प्रशिक्षण के बाद जॉब और उच्च शिक्षा प्राप्त करने के भी अवसर मिलेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे पूरी लगन के साथ इस प्रोग्राम का हिस्सा बनकर अपने करियर को नई दिशा दें। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से संबंधित सभी तरह की जानकारियां स्कूली विद्यार्थियों तक पहुंचाने की दिशा में ठोस पहल होनी चाहिए।

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के बच्चे -बच्चियों में प्रतिभा और हुनर की कोई कमी नहीं है । जरूरत इस बात की है कि इन्हें कैसे सही रास्ता दिखाया जाए, ताकि वे आगे बढ़ सके। हमारी सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से यहां की नई पीढ़ी को बेहतर शिक्षा देने के साथ कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण और रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास लगातार करती आ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के बच्चों को पढ़ाई में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की गई है । चाहे आप इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हों, या मैनेजमेंट अथवा कोई और कोर्स, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना के तहत बिना किसी गारंटी के आपको 15 लाख रुपए तक का लोन उपलब्ध होगा। सरकार की ओर से आप सभी को हर स्तर पर सहयोग किया जाएगा।

इस अवसर पर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन, मुख्य सचिव अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक शशि रंजन और एचसीएल टेक के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुब्बारमण बालासुब्रमण्यम मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : कभी AK-47 से आग उगलने वाला आज DIG-SP के सामने हो गया नतमस्तक

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleBREAKING : झारखंड में कई IAS अधिकारी इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट
Next Article राशिफल @ 19 जून 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

बरलंगा थाने में एसपी की दो टूक- फाइलों में न दबे केस, फरार वारंटियों को भेजें सलाखों के पीछे

September 19, 2026
Headlines

SDPO आवास में दिखा फन फैलाये फुफकार मारता जहरीला कोबरा, फिर… देखें वीडियो

September 19, 2026
Headlines

परीक्षा के दौरान भी स्कूलों में नहीं होगी छुट्टी, सीएम सम्राट ने बनाया तगड़ा प्लान

September 19, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बरलंगा थाने में एसपी की दो टूक- फाइलों में न दबे केस, फरार वारंटियों को भेजें सलाखों के पीछे

September 19, 2026

SDPO आवास में दिखा फन फैलाये फुफकार मारता जहरीला कोबरा, फिर… देखें वीडियो

September 19, 2026

परीक्षा के दौरान भी स्कूलों में नहीं होगी छुट्टी, सीएम सम्राट ने बनाया तगड़ा प्लान

September 19, 2026

85 वर्षीय बिजेंद्र सिंह की तलाश खत्म, तीन रोज बाद इस हाल में मिले

September 19, 2026

बालू माफिया की ‘भोर एक्सप्रेस’… NGT नियमों को ठेंगा, सीना तानकर होता अवैध खेल

September 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.