अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम नीट पेपर लीक मामले में रांची और पटना में छापेमारी कर रही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गुरुवार की सुबह ईडी की टीम रांची के बरियातू और पटना के कई ठिकानों पर पहुंच कर तलाशी ले रही है।
नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हुए मास्टरमाइंड संजीव मुखिया के रिश्तेदार के ठिकानों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी नीट पेपर लीक मामले में हुई मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर की जा रही है। सीबीआई की ओर से दर्ज मामले के आधार पर ईसीआईआर तैयार करने के बाद ईडी ने यह कार्रवाई की है।
उल्लेखनीय है कि 5 मई 2024 को नीट परीक्षा के बाद पेपर लीक की खबरें सामने आई थीं। इस मामले की जांच सबसे पहले पटना की आर्थिक अपराध इकाई ने शुरू की थी। बाद में यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था। सीबीआई ने इस केस में अब तक आठ लोगों को आरोपित बनाया है। इनमें संजीव मुखिया, सिकंदर यादवेंदु, आयुष राज, रॉकी, अमित आनंद, नीतीश कुमार, बिट्टू और अखिलेश शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें : IT क्षेत्र में युवाओं के उज्जवल भविष्य का सपना साकार करेगी सरकार : CM हेमंत
इसे भी पढ़ें : BREAKING : झारखंड में कई IAS अधिकारी इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : कभी AK-47 से आग उगलने वाला आज DIG-SP के सामने हो गया नतमस्तक
इसे भी पढ़ें : पूजा के लिए ब्रह्म मुहूर्त का समय सबसे बेहतर क्यों… जानें
इसे भी पढ़ें : CMPFO के अधिकारी और BCCL के क्लर्क को उठा ले गयी CBI… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : ICC महिला T-20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी
इसे भी पढ़ें : BEO और अकाउंट असिस्टेंट को एस साथ उठा ले गयी निगरानी की टीम… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : “Z+ सिक्योरिटी ले लो, उसके बाद भी तुमको ठोकेंगे”, बिपिन मिश्रा को राहुल सिंह की खुली धमकी



