Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 18 September, 2026 • 12:59 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तेज बारिश का असर रेलवे पर : कई ट्रेनें रद्द, कई के बदले रूट
Headlines

तेज बारिश का असर रेलवे पर : कई ट्रेनें रद्द, कई के बदले रूट

June 19, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रेलवे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : लगातार हो रही बारिश से चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत टाटानगर रेलवे स्टेशन यार्ड में अत्यधिक जलजमाव के कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। रेल पटरियों पर पानी भर जाने के कारण ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन में दिक्कतें उत्पन्न हो गई हैं। इसे देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 19 जून 2025 को चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।

रेलवे से गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार रांची रेल मंडल से परिचालित 22892 रांची–हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस, जो सामान्यतः कोटशिला–पुरुलिया–टाटानगर–खड़गपुर होकर जाती है, अब 19 जून को कोटशिला–राजाबेड़ा–चंद्रपुरा–भोजूडीह–आद्रा–मेदिनीपुर–खडगपुर होते हुए चलेगी। यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

auto

जलजमाव के कारण टाटानगर से खुलने और वहां पहुंचने वाली 20 से अधिक मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इनमें टाटानगर-निट्र एक्सप्रेस, टाटा-खड़गपुर मेमू, राउरकेला-टाटा मेमू, बरकाकाना-टाटा मेमू, बड़बिल-टाटा मेमू, टाटा-बड़बिल मेमू, टाटा-बरहमपुर मेमू सहित कई लोकल सेवाएं शामिल हैं। इसके साथ ही कुछ दोहरी सेवा ट्रेनों जैसे खड़गपुर-टाटा-खड़गपुर और टाटा-खड़गपुर-टाटा मेमू को भी रद्द किया गया है।

वहीं कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जा रहा है। मुंबई से हावड़ा आने वाली 12809 और 12261 ट्रेनों को सिनी–कांड्रा–चंडीपुर–पुरुलिया–हावड़ा मार्ग पर डायवर्ट किया गया है। इसके अलावा जगदलपुर-हावड़ा, आरा-दुर्ग, भुज-शालिमार और लोकमान्य तिलक टर्मिनस-शालिमार जैसी ट्रेनों को भी वैकल्पिक मार्गों से परिचालित किया जा रहा है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति रेलवे की वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर या ऐप के माध्यम से अवश्य जान लें। जलजमाव के कारण पैदा हुई इस असुविधा के लिए रेलवे ने खेद जताया है और यात्रियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क की भी स्थापना की है।

इसे भी पढ़ें : खतरे के करीब पहुंचा स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर, अलर्ट मोड पर प्रशासन

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleखतरे के करीब पहुंचा स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर, अलर्ट मोड पर प्रशासन
Next Article पांच रोज तक होती रहेगी बारिश, अस्त-व्यस्त रहेगा आम जन-जीवन

Related Posts

Headlines

सोनू भैया की दहलीज पर रुंधे गले से बोले सीएम हेमंत- भरपाई मुमकिन नहीं

September 17, 2026
झारखंड

टरबाइन की गूंज के बीच उठी सफाई की अलख, जब बिजली बनाने वाले हाथों ने थामी झाड़ू

September 17, 2026
झारखंड

अमरापाड़ा में अब घर की चौखट पर आएंगे MBBS डॉक्टर, इलाके में दौड़ेगी हाईटेक मोबाइल मेडिकल वैन

September 17, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 18 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 18, 2026

सोनू भैया की दहलीज पर रुंधे गले से बोले सीएम हेमंत- भरपाई मुमकिन नहीं

September 17, 2026

टरबाइन की गूंज के बीच उठी सफाई की अलख, जब बिजली बनाने वाले हाथों ने थामी झाड़ू

September 17, 2026

अमरापाड़ा में अब घर की चौखट पर आएंगे MBBS डॉक्टर, इलाके में दौड़ेगी हाईटेक मोबाइल मेडिकल वैन

September 17, 2026

CM का पोस्ट- सरेंडर नहीं, STF ने दबोचा 2.20 Cr के इनामी ‘आकाश’ को

September 17, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.