Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 18 September, 2026 • 02:25 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड कैबिनेट में 26 एजेंडों को ग्रीन सिग्नल, JSSC एग्जाम पर बड़ा फैसला
Headlines

झारखंड कैबिनेट में 26 एजेंडों को ग्रीन सिग्नल, JSSC एग्जाम पर बड़ा फैसला

June 20, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
झारखंड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सरकार ने झारखंड हिन्दू न्यास बोर्ड को हर साल तीन करोड़ रुपए अनुदान देने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही झारखंड राज्य लेजिस्लेटिव फोरम ऑफ एचआईवी-एड्स के गठन का भी निर्णय लिया गया है। बैठक में रांची-अरगोड़ा चौक से रिंग रोड तक फोर लेन सड़क के निर्माण के लिए 141 करोड़ रुपए और विवेकानंद स्कूल मोड़ से रिंग रोड तक साइकिल ट्रैक और सर्विस रोड के निर्माण के लिए 301 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि कुल 26 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत खूंटी में महिला कॉलेज की स्थापना के लिए 57 करोड़ रुपए और ईचागढ़ में डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए 38.76 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी दी गई। इसके अलावा, झारखंड राजकीयकृत प्रारंभिक शिक्षक प्रोन्नति नियमावली 2025 के गठन को भी मंजूरी मिली।

auto

लेजिस्लेटिव फोरम ऑफ एचआईवी-एड्स का गठन

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन के निर्देश पर झारखंड राज्य लेजिस्लेटिव फोरम ऑफ एचआईवी-एड्स का गठन किया जाएगा। यह फोरम जिला स्तर पर एड्स नियंत्रण केंद्रों को मजबूत करने के लिए बनाया जा रहा है। फोरम के अध्यक्ष विभागीय मंत्री होंगे और इसमें स्पीकर द्वारा मनोनीत पांच विधायक भी शामिल होंगे।

झारखंड राज्यपाल पदक का सम्मान

कैबिनेट ने झारखंड दिवस पर पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को सम्मानित करने के लिए झारखंड राज्यपाल पदक की संख्या 11 से बढ़ाकर 21 और सराहनीय सेवा के लिए 31 से बढ़ाकर 60 करने का प्रस्ताव भी मंजूर किया।

सड़क निर्माण के लिए बजट स्वीकृति

रांची में अरगोड़ा से रिंग रोड तक फोर लेन सड़क के निर्माण के लिए 141 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा, सिमडेगा-कुरडेग से छत्तीसगढ़ सीमा तक सड़क निर्माण के लिए 38 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया।

सर्विस रोड और साइकिल ट्रैक के लिए 301.12 करोड़ की मंजूरी

झारखंड राज्य राजमार्ग प्राधिकार ने सर्विस रोड, फुटपाथ और साइकिल ट्रैक के निर्माण के लिए 301.12 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी है। यह निर्माण पुराना विधानसभा भवन के निकट विवेकानंद रोड से रिंग रोड तक किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : संजय सेठ बोले- एक साल में रांची को बना देंगे नंबर वन शहर, अगर…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएअर इंडिया हादसे के बाद क्यों लगातार रद्द हो रहीं उड़ानें… जानें
Next Article दिल्ली मेट्रो में डॉक्टरों की Vacancy

Related Posts

Headlines

को-ऑपरेटिव बैंक फर्जीवाड़े में ED रेस, झारखंड से ओडिशा तक एक साथ मारा छापा

September 18, 2026
Headlines

सोनू भैया की दहलीज पर रुंधे गले से बोले सीएम हेमंत- भरपाई मुमकिन नहीं

September 17, 2026
झारखंड

टरबाइन की गूंज के बीच उठी सफाई की अलख, जब बिजली बनाने वाले हाथों ने थामी झाड़ू

September 17, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

को-ऑपरेटिव बैंक फर्जीवाड़े में ED रेस, झारखंड से ओडिशा तक एक साथ मारा छापा

September 18, 2026

राशिफल @ 18 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 18, 2026

सोनू भैया की दहलीज पर रुंधे गले से बोले सीएम हेमंत- भरपाई मुमकिन नहीं

September 17, 2026

टरबाइन की गूंज के बीच उठी सफाई की अलख, जब बिजली बनाने वाले हाथों ने थामी झाड़ू

September 17, 2026

अमरापाड़ा में अब घर की चौखट पर आएंगे MBBS डॉक्टर, इलाके में दौड़ेगी हाईटेक मोबाइल मेडिकल वैन

September 17, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.