Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 15 March, 2026 • 01:57 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » संजय सेठ बोले- एक साल में रांची को बना देंगे नंबर वन शहर, अगर…
Headlines

संजय सेठ बोले- एक साल में रांची को बना देंगे नंबर वन शहर, अगर…

June 20, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
संजय सेठ
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि 21 जून को पूरा देश 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनायेगा। पूरे देश भर में एक लाख जगह पर और 175 देश में योग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह कोई राजनीति नहीं करना चाहते, वे रांची को बचाने आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रांची नगर निगम के अकर्मण्यता के कारण रांची में चारों तरफ पानी भरा हुआ है। हर तरफ घर, दुकान डूबी हुई हैं। यह सब नगर निगम की अकर्मण्यता है। उन्होंने कहा कि ब्यूरोक्रेट्स अगर साथ दे तो इंदौर को पछाड़कर रांची को एक साल में एक नंबर शहर बनाएंगे।

रक्षा राज्य मंत्री सेठ शुक्रवार को अरगोड़ा स्थित सांसद कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि देश के लोग निरोगी रहें। इसका असर है कि आज पूरा विश्व योग को अपनाकर अपने स्वास्थ्य जीवन का लाभ ले रहे हैं। कोरोना काल में लोगों ने योग को अपनाकर अपनी जान बचाई प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से हम लोग सभी योग के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। वे कांके के कुम्हारिया गांव में प्रधानमंत्री स्कूल में शनिवार को ग्रामीणों के साथ योग करेंगे। इस योग कार्यक्रम में 20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी भाग लेंगेl

Advertisement Advertisement

उन्होंने कहा कि लगातार बारिश से जो रांची में हुआ, वह नहीं होना चाहिए था। इसका दोषी कौन है, मैं कोई राजनीति नहीं करना चाहता, मैं रांची को बचाने आया हूं l रांची नगर निगम की अकर्मण्यता के कारण रांची के चारों तरफ पानी भरा हुआ है। हर तरफ घर, दुकान डूबी हुई हैं। यह सब नगर निगम की अकर्मण्यता के कारण है। रांची के लोगों का जीवन नरकीय बन गया है। उन्होंने कहा कि ब्यूरोक्रेट्स अगर साथ दे तो हम इंदौर को पछाड़कर रांची को एक साल में एक नंबर शहर बनाएंगे।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि रांची की ऐसी नरकीय स्थिति का एक बड़ा कारण नगर निगम का चुनाव नहीं होना भी है। चुनाव होने के बाद संबंधित वार्ड सदस्य अपने-अपने क्षेत्र की देखरेख और साफ सफाई की जिम्मेदारी लेते हैं। इसके परिणाम स्वरूप जल जमाव नहीं हो पता है। पार्षद सालों भर अपने-अपने मोहल्लों की नालियों की सफाई करते रहते हैं परंतु चुनाव नहीं होने से पूरी व्यवस्था चरमरा गई है। यह सोचने वाली बात है कि पहाड़ी इलाका रांची जलमग्न कैसे हो रहा है? आखिर नगर निगम के चुनाव क्यों नहीं हो रहे हैं। इसके लिए जिम्मेदार कौन हैं। दो दिन की बारिश में लोगों के करोड़ों रुपये की संपत्ति बर्बाद हुई इसका जिम्मेदार कौन है। उन्होंने कहा कि जहां-तहां बड़े-बड़े नालों पर अतिक्रमण भी जल जमाव का एक बड़ा कारण बन चुका है। बड़े-बड़े नालों की सफाई नहीं हो पाती है, जिस वजह से कई मोहल्ले डूबे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि जब शहर का यह हाल है तो ग्रामीण का क्या हाल होगा। बिजली आपूर्ति की भी वही दुर्दशा है पूरा शहर और गांव अंधकार में है। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन रांची वासियों की चिंता करे और प्राथमिकता के आधार पर इस दिशा में काम शुरू होना चाहिए। कल योग दिवस के अवसर पर सभी सभी मंडल के बीच केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री की ओर से योग किट वितरण किया गया। इस प्रेस कांफ्रेंस में रांची महानगर के अध्यक्ष वरुण साहू महामंत्री बलराम सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : माफिया से लेकर तस्कर तक 52 अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त, ED को भेजा गया प्रस्ताव

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनीतीश राज के 20 साल : बिहार में दोगुनी हुई सड़क निर्माण की रफ्तार
Next Article एअर इंडिया हादसे के बाद क्यों लगातार रद्द हो रहीं उड़ानें… जानें

Related Posts

Headlines

‘हेलमेट लगाइए, सीट बेल्ट बांधिए’… लोगों को जगा गये ट्रैफिक एसपी… जानें

March 15, 2026
Headlines

अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG, सरेंडर करना होगा कनेक्शन

March 15, 2026
Headlines

बिटिया का गला घोंटा, देवर को दी दर्दनाक मौ’त, फिर खुद लटक गई फंदे पर… जानें

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘हेलमेट लगाइए, सीट बेल्ट बांधिए’… लोगों को जगा गये ट्रैफिक एसपी… जानें

March 15, 2026

अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG, सरेंडर करना होगा कनेक्शन

March 15, 2026

बिटिया का गला घोंटा, देवर को दी दर्दनाक मौ’त, फिर खुद लटक गई फंदे पर… जानें

March 15, 2026

राशिफल @ 15 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 15, 2026

दूध टैंकर की टक्कर से टाटा मैजिक जा घुसी हाईवा में, फिर…

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.