Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 01:18 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दिल्ली मेट्रो में डॉक्टरों की Vacancy
अन्य खबरें

दिल्ली मेट्रो में डॉक्टरों की Vacancy

June 20, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
दिल्ली
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

News Samvad : दिल्ली मेट्रो में डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका है। दिल्ली मेट्रो ने कंसल्टेंट डॉक्टर के पद पर भर्ती निकाली है, जहां चयन इंटरव्यू के जरिए होगा और वेतन घंटे के हिसाब से दिया जाएगा।

अगर आप दिल्ली मेट्रो के साथ जुड़कर काम करना चाहते हैं, तो यह एक अच्छा मौका है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) को डॉक्टर्स की जरूरत है। हाल ही में DMRC ने कंसल्टेंट डॉक्टर के पद के लिए भर्ती निकाली है। इसका नोटिफिकेशन दिल्ली मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.com पर उपलब्ध है।

पदों की जानकारी

इस भर्ती के तहत दो पदों पर भर्ती की जाएगी:

  1. अजरोंडा स्टाफ क्वार्टर, दिल्ली
  2. मुंडका स्टाफ क्वार्टर, दिल्ली

हर स्थान पर एक-एक कंसल्टेंट डॉक्टर की नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 11 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। चयन की प्रक्रिया भी काफी सीधी है।

आवेदन करने के लिए योग्यता

यह भर्ती कंसल्टेंट डॉक्टर (जनरल फिजिशियन) के पद के लिए निकाली गई है। इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से MBBS की डिग्री होनी चाहिए, जो MCI (मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया) से मान्यता प्राप्त हो। इसके साथ ही आवेदक का दिल्ली मेडिकल काउंसिल (DMC) में पंजीकरण होना अनिवार्य है।

यदि किसी उम्मीदवार के पास जनरल मेडिसिन में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री है, तो वे भी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, जिन आवेदकों को पब्लिक सेक्टर यूनिट (PSU) में काम करने का पूर्व अनुभव है, उन्हें चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी।

आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 जून 2025 तक 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। यदि आप निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आयुसीमा में आते हैं, तो आप इस पद के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। पहले आवेदनों की जांच की जाएगी और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के इंटरव्यू अगस्त के पहले सप्ताह में आयोजित किए जा सकते हैं। इंटरव्यू की तारीख और स्थान की सूचना DMRC द्वारा समय पर दी जाएगी।

सैलरी और कार्यकाल

कंसल्टेंट डॉक्टर को प्रति घंटे 2300 रुपये के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। यह नियुक्ति कॉन्ट्रैक्चुअल बेस पर की जाएगी और प्रारंभिक कार्यकाल 3 वर्ष का होगा। यदि कार्य प्रदर्शन संतोषजनक रहा, तो इस अवधि को अगले 3 वर्षों के लिए बढ़ाया जा सकता है।

आवेदन प्रक्रिया

Delhi Metro Doctor भर्ती 2025 के लिए आवेदन सिर्फ ऑफलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन पत्र का फॉर्मेट DMRC द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन में ही उपलब्ध है। उम्मीदवारों को उस फॉर्मेट को डाउनलोड करके सभी आवश्यक जानकारियां भरनी होंगी।

आवेदन भेजने का पता

पूरा भरा हुआ फॉर्म नीचे दिए पते पर भेजना होगा: जनरल मैनेजर (HR/O&M)
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड
मेट्रो भवन, फायर ब्रिगेड लेन,
बाराखंभा रोड, नई दिल्ली।

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी और अपडेट्स के लिए उम्मीदवार DMRC की आधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.com पर विजिट कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : संजय सेठ बोले- एक साल में रांची को बना देंगे नंबर वन शहर, अगर… 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड कैबिनेट में 26 एजेंडों को ग्रीन सिग्नल, JSSC एग्जाम पर बड़ा फैसला
Next Article आकाश रॉय और राहुल दूबे को लेकर कुख्यात सुजीत सिन्हा का पोस्ट वायरल… देखें क्या

Related Posts

Headlines

आइए बिहार, ग्रीन एनर्जी में 2.57 लाख करोड़ का खुला बाजार… दिल्ली में बोले ऊर्जा मंत्री

November 4, 2026
Headlines

दिल्ली में सीएम का मिशन बिहार : गयाजी में जू और जमुई-मुंगेर में उद्योग के लिए केंद्र से मांगी वन भूमि

November 3, 2026
अन्य खबरें

राशिफल @ 03 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.