अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज के दौर में योग प्रकृति और प्रगति दोनों से जुड़ने का माध्यम बन गया है। हमारे प्रधानमंत्री के प्रयासों से बीते 11 वर्षों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समूची मानवता की एकता का प्रतीक पर्व बन गया है। इस अवसर ने ‘मैं’ को ‘हम’ में सूत्रबद्ध करने वाली भारत की सनातन परम्परा से देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को जोड़ा है।
विजय कुमार सिन्हा ने आगे कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य’ की थीम को लेकर मनाया जा रहा है। यह आज के दौर बेहद प्रासंगिक प्रयास है। जल-वायु परिवर्तन से लेकर सामाजिक-सांस्कृतिक अस्मिता को लेकर संघर्षरत मानवता के लिए आज एक होकर सोचने की जरूरत है। यह थीम वसुधैव कुटुम्बकम की हमारी प्राचीन धारणा के भी अनुरूप है। जिसे आज पूरी दुनिया खुले दिल से सराहती भी है और स्वीकार भी कर रही है।
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आज दुनिया भर के लोग ‘हील इन इंडिया’ के भाव से प्रेरित हो रहे हैं। हमारा देश मेडिकल पर्यटन का उभरता हुआ गंतव्य बन रहा है। जिसमें योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा जैसे ‘आयुष’ की भारतीय आरोग्य ज्ञान परंपरा की अहम भूमिका हो चली है। इससे निश्चित रूप से दुनियाभर में भारत की छवि वैश्विक उम्मीदों के केंद्र के रूप में बन रही है।

इसे भी पढ़ें : “हम पर भी ध्यान दीजिये सरकार, हम कहां जायें”… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : स्टूडेंट्स के स्कॉलरशिप के लिए रेस हुए मंत्री चमरा लिंडा, दिये निर्देश
इसे भी पढ़ें : कोयला, बालू, शराब और जमीन सिंडिकेट चला रहे झारखंड में सरकार : रघुवर दास
इसे भी पढ़ें : नीरज चोपड़ा के वो 11 सर्वश्रेष्ठ थ्रो, जिसने दिलाया जीत का ताज
इसे भी पढ़ें : जज कालोनी में योगाभ्यास, DLSA सचिव बोले- नित्य योग से दूर होते हैं रोग

