अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : जगरनाथपुर रथ मेला के अवसर पर झालसा के निर्देश पर जागरूकता कार्यक्रम कर लोगों के बीच जागरूता फैलाना सुनिश्चित हुआ है। इसी आलोक न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची एवं सचिव रवि कुमार प्रकाश के दिशा-निर्देश में टीम का गठन कर आज यानी 28 जून को को मेला परिसर में डालसा का स्टॉल लगाकर आने-जाने वाले लोगों को जगाया गया।
स्वीकृति विनया ने साथी अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नालसा द्वारा संचालित साथी अभियान के तहत निराश्रित बच्चों को मदद पहुंचाने में जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची प्रयासरत है। आपके ईर्द-गिर्द अगर कोई असहाय निराश्रित बच्चा दिखें तो अविलम्ब डालसा कार्यालय में सूचित करें ताकि उन्हें मदद पहुंचाया जा सके। नालसा स्कीम ‘डॉन’ पर फोकस करते हुए उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को नशा के सेवन से दूर रखें। नशा से तन-मन-धन की हानि होती है और नशा करने वाला अपराध की ओर बढ़ता है।
पीएलवी स्नेहलता दुबे एवं पिंकु कुमारी ने बाल-विवाह, दहेज प्रथा, डायन बिसाही, कन्या भ्रूण हत्या आदि में न्याय प्राप्त करने के बारे में जानकारी दी। नालसा 10 स्कीम यथा तृप्ती, चेतना, आत्मनिर्भरता, निरोगी भव, शक्ति, चेतना, मानवतावात्सल्य सहयोग के बारे में मेला देखने आये लोगों के बीच रखा। संगीता सिंह ने गरीब व असहाय लोगों को वृद्धा पेंशन और मजदूर निबंधन कार्ड एवं उससे होनेवाले लाभ के बारे में भी बताया।
बता दें कि डालसा के पीएलवी के द्वारा मेला परिसर में आये लोगों के बीच कानूनी संबंधी पम्पलेट और लिफलेट का वितरण भी किया गया। इस मौके पर एलएडीसी सहायक, स्वीकृति विनया, पीएलवी पिंकु कुमारी, संगीता सिंह, स्नेहलता दुबे, विधि के छात्र-छात्राएं बिट्टू कुमारी, सुमन डेन, अयान राज एवं खुशी मिश्रा एवं चालक राजा वर्मा मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : नालसा-झालसा स्कीम की जानकारी गांव-कस्बे के लोगों को दें पीएलवी : रवि भास्कर

