अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Bhagalpur : बिहार के भागलपुर के टाउन हॉल परिसर में 631 नव नियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें आईजी विवेक कुमार, डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी, एसएसपी हृदयकांत, डीडीसी डॉ. प्रदीप कुमार सिंह और नगर आयुक्त शुभम कुमार ने नव नियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि नियुक्त होने वाले सिपाहियों में महिला सिपाहियों की संख्या उल्लेखनीय रही। उनकी भागीदारी से समारोह में उत्साह और ऊर्जा का अलग ही माहौल देखने को मिला। आईजी विवेक कुमार ने कहा कि यह नियुक्ति सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि सेवा, सुरक्षा और कर्तव्य की शुरुआत है। उन्होंने सभी नव नियुक्त सिपाहियों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करने की प्रेरणा दी। समारोह में बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी, नव चयनित सिपाही और उनके परिजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने सभी को शुभकामनाएं दी और बेहतर भविष्य की कामना की। 631 सिपाहियों की भर्ती के बाद बिहार पुलिस की ताकत में इजाफा हुआ है।
इसे भी पढ़ें : जंगल में घुसे जवानों को अचानक मिले उग्रवादियों के 18 हजार डेटोनेटर, फिर…
इसे भी पढ़ें : भोगनाडीह बवाल के पीछे इन दोनों का हाथ, SP क्या बोल गये… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मानसून के मौसम में होती हैं कई बीमारियां, जानें बचने के उपाय
इसे भी पढ़ें : लड़कियों को मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के लिए वरदान बनी यह योजना
इसे भी पढ़ें : बहनोई के IAS बनते ही बढ़ गयी एक रेंजर की हनक, विभाग में करने लगा खेला
इसे भी पढ़ें : शराब बिहार ले जाने के वास्ते तस्करों ने लगाया गजब जुगाड़, चकरा गया पुलिस का माथा
इसे भी पढ़ें : बिहार में होगी मूसलाधार बारिश, इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
इसे भी पढ़ें : बिहार में मोतिहारी नंबर वन, शेखपुरा और मुंगेर दूसरे तीसरे रैंक पर, किस मामले में… जानें
इसे भी पढ़ें : बिहार बना देश का पहला राज्य जहां वोटर लिस्ट को लेकर हो रहा यह काम

