अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Chaibasa : शीर्ष नक्सलियों के मूवमेंट की मिली इंफॉर्मेशन पर चाईबासा के तमाम जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाये जा रहे हैं। इसी क्रम में आज यानी मंगलवार को जंगल में घुसे जवानों को बेहरतीन कामयाबी हाथ लगी है। सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से जंगल में छुपाकर रखे गये करीब 18 हजार पीस डेटोनेटर जवानों ने जब्त किया है। सुरक्षा के मद्देनजर बरामद सभी डेटोनेटर को जंगल में ही डिफ्यूज कर दिया गया। इस काम के लिए सुरक्षाबलों को बम निरोधक दस्ता की मदद लेनी पड़ी।
चाईबासा पुलिस कप्तान राकेश रंजन को इंफॉर्मेशन मिली थी कि टोंटो थाना क्षेत्र के हुसिपी गांव के जंगली/पहाड़ी इलाके में उग्रवादियों ने गोला-बारूद छुपाकर रखा है। उग्रवादियों का मकसद उग्रवाद के खिलाफ जवानों के बढ़ते कटम को रोकना है। इसके बाद चाईबासा पुलिस, CRPF 60BN और झारखंड जगुआर के जवानों की संयुक्त टीम जंगल में सर्च ऑपरेशन पर निकल पड़ी। इसी दरम्यान जवानों को यह कामयाबी मिली।
इसे भी पढ़ें : भोगनाडीह बवाल के पीछे इन दोनों का हाथ, SP क्या बोल गये… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मानसून के मौसम में होती हैं कई बीमारियां, जानें बचने के उपाय
इसे भी पढ़ें : महज 4000 रुपये की खातिर डॉक्टर बाबू पहुंच गये सलाखों के पीछे
इसे भी पढ़ें : यूपी के बड़का फ्रॉड को झारखंड CID ने दबोचा, कैसे करता था खेला… जानें
इसे भी पढ़ें : महिला को लूटकर नशा के पीछे उड़ा रहा था माल, पुलिस ने दबोचा
इसे भी पढ़ें : लड़कियों को मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के लिए वरदान बनी यह योजना
इसे भी पढ़ें : बहनोई के IAS बनते ही बढ़ गयी एक रेंजर की हनक, विभाग में करने लगा खेला
इसे भी पढ़ें : नीतीश कैबिनेट में 24 प्रस्तावों पर मुहर, मां सीता की जन्मस्थली का 883 करोड़ से होगा विकास
इसे भी पढ़ें : झारखंड में लगातार बारिश से हो रहे नुकसान पर है सरकार की नजर : CM हेमंत



