अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Nawada : नवादा जिले के गोविंदपुर थाना की पुलिस ने मंगलवार की देर शाम एक टैंकर से भारी मात्रा में शराब जब्त की है। जब्त की गई शराब की कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने मौके पर टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। थानेदार राजीव कुमार पटेल ने बताया कि गोविंदपुर चौक पर गुप्त सूचना के आधार पर चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान टैंकर में बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई। इस कार्रवाई में एएसआई रामबली प्रसाद और रूपेश कुमार भी मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, यह शराब छत्तीसगढ़ से लाई जा रही थी। टैंकर का नंबर बीआर 09जीबी 7821 है और चालक की पहचान धनबाद जिले के उपेंद्र तुरिया के रूप में हुई है। पुलिस फिलहाल चालक से पूछताछ कर रही है।
SDPO गुलशन कुमार ने बताया कि थानेदार राजीव कुमार पटेल ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। टैंकर से पेट्रोल-डीजल की जगह अंग्रेज़ी शराब बरामद की गई है। अनुमान है कि टैंकर से लगभग 500 पेटी शराब निकली है, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये है। पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि चालक शराब को कहां ले जाने वाला था। पुलिस ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शराब पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इस मामले में जो भी संलिप्त होगा, उसे गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल चालक पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : जंगल में घुसे जवानों को अचानक मिले उग्रवादियों के 18 हजार डेटोनेटर, फिर…
इसे भी पढ़ें : भोगनाडीह बवाल के पीछे इन दोनों का हाथ, SP क्या बोल गये… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मानसून के मौसम में होती हैं कई बीमारियां, जानें बचने के उपाय
इसे भी पढ़ें : लड़कियों को मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के लिए वरदान बनी यह योजना
इसे भी पढ़ें : बहनोई के IAS बनते ही बढ़ गयी एक रेंजर की हनक, विभाग में करने लगा खेला



