अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड पुलिस के इंस्पेक्टर रैंक से प्रमोशन पाकर DSP बने नवप्रोन्नत 23 अधिकारियों को आज बैच लगाया गया। झारखंड पुलिस मुख्यालय में DGP अनुराग गुप्ता ने सभी अधिकारियों को एक-एक कर DSP रैंक का बैच लगाया और उन्हें शुभकामनाएं दी। जिन अधिकारियों को आज DSP का बैच लगाया गया उनमें कुमुद सिन्हा, ज्योत्सना, अजय कुमार, इजाजुल हसन सिद्दकी, सुशील कुमार, अजय कुमार साहू, राजकपूर, लीलेश्वर महतो, नरेन्द्र कु० सिन्हा, राम अनूप महतो, सरोज कुमार सिंह, हरेन्द्र कु० राय, बिनोद उरांव, अखिलेश प्रसाद मंडल, शंभू प्रसाद गुप्ता, सतीश कुमार, नवल किशोर प्रसाद, उज्ज्वल साह, अजय प्रसाद, सुरेश प्रसाद, शारदा रंजन प्रसाद सिंह, राजेश कुमार एवं राजीव कुमार वीर शामिल हैं।
बता दें कि झारखंड की कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने बीते 25 जून कुल 64 पुलिस अधिकारियो को DSP रैंक में प्रमोट किया था। उनमें से 23 अधिकारियों को आज बैज लगा सम्मानित किया गया।
मौके पर DGP अनुराग गुप्ता के अलावा ADG मुख्यालय प्रिया दूबे, IG ट्रेनिंग ए विजयालक्ष्मी, IG अभियान डॉ माईकलराज एस, IG मानवाधिकार नरेंद्र कुमार सिंह, IG CID सुदर्शन प्रसाद मंडल, IG प्रोविजनल पटेल मयूर कनैयालाल, DIG कार्मिक सुरेंद्र कुमार झा, DIG SIB मनोज रतन चोथे, DIG बजट संध्या रानी मेहता, DIG स्पेशल ब्रांच शैलेंद्र प्रसाद बर्णवाल और DIG CID चंदन कुमार झा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : जियो ब्लैकरॉक की धमाकेदार एंट्री, पहले NFO में ही जुटाए 17800 करोड़
इसे भी पढ़ें : CM नीतीश ने 7468 ANM को दिया नियुक्ति पत्र, क्या बोले… जानिये
इसे भी पढ़ें : चिराग के एक ऐलान ने बढ़ा दी BJP और JDU की टेंशन… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, DSSSB की 2000 पदों पर Vacancy
इसे भी पढ़ें : SP का फर्जी ID बना कर रहे थे झोलझाल, पुलिस ने दो को दबोचा
इसे भी पढ़ें : बिहार में जोर-शोर से चल रहा SIR अभियान, अब तक 1.04 करोड़ से अधिक प्रपत्र जमा
इसे भी पढ़ें : चाल घंसा और चल बसे चार लोग, बाबूलाल बोले- सरकार को हर एक जान का देना होगा हिसाब



