News Samvad : दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति इलॉन मस्क का स्पेशल स्कूल Astro Nova अब पूरी दुनिया के बच्चों के लिए खुल गया है। यह स्कूल अपनी अनोखी लर्निंग स्ट्रेटेजी के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है।
Astro Nova एक एक्सपेरिमेंटल स्कूल है, जो 10 से 14 साल के बच्चों के लिए है और केवल प्रैक्टिकल लर्निंग पर फोकस करता है। यह एक ऑनलाइन लैब की तरह है, जहां बच्चों को नियमित स्कूलों की तरह मार्क्स नहीं दिए जाते हैं।
इस स्कूल में 10 से 15 साल के बच्चे पढ़ सकते हैं, और इसका फ्लैगशिप प्रोग्राम 12 से 15 साल के बच्चों पर केंद्रित है। यहां एल्जेब्रा, जियोमेट्री और प्री कैलकुलस जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं। इसके अलावा, ‘आर्ट ऑफ प्रॉब्लम सॉल्विंग’ नाम से एक विशेष कक्षा भी चलाई जाती है। हर टर्म का सिलेबस भी अलग होता है।
स्कूल की फीस सामान्य स्कूलों की तुलना में काफी अधिक है। यहां की एक घंटे की कक्षा की फीस 2200 डॉलर यानी लगभग 1.88 लाख रुपए है। किसी भी छात्र को कम से कम 2 घंटे की कक्षा के लिए इनरोलमेंट करना आवश्यक है। छात्र अधिकतम 16 घंटे की कक्षा ले सकते हैं, जिसकी कुल फीस 35,200 डॉलर यानी लगभग 30.20 लाख रुपए होगी।
अधिक जानकारी और एडमिशन के लिए स्कूल की वेबसाइट astranova.org पर जाएं।