Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 03:35 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » विकास विरोधी मानसिकता वाली भाजपा दे रही झूठे बयान : विनोद पांडेय
Headlines

विकास विरोधी मानसिकता वाली भाजपा दे रही झूठे बयान : विनोद पांडेय

July 15, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
विनोद
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : झामुमो के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा के आरोपों पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा झूठ और नकारात्मकता की राजनीति कर रही है। पांडेय ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं और भाजपा के नेताओं को यह पच नहीं रहा। रांची में हाल में तैयार हुए एलिवेटेड कॉरिडोर पर सरपट दौड़ते वाहन भाजपा को खूब दिख रहे होंगे। हेमंत सरकार विकास के प्रति गंभीर है और नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। ये सब भाजपा को न तो पचेगा और न ही भाजपा इतने बड़े फलक पर कभी काम कर पाएगी। वैसे भी भाजपा को जातिय भेदभाव की राजनीति करने में महारत हासिल है, लेकिन भाजपा का ये गंदा खेल को भी झारखंड की जनता ने पूरी तरह विफल कर दिया है।

विनोद कुमार पांडेय ने कहा, “यह वही भाजपा है, जिसके शासनकाल में झारखंड की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई थीं और सिंचाई परियोजनाएं सिर्फ फाइलों में चलती थीं। हेमंत सरकार ने लंबित परियोजनाओं को गति दी है, सड़कें चौड़ी हो रही हैं, पुल-पुलियों का निर्माण तेजी से हो रहा है और गांव-गांव तक सिंचाई सुविधा पहुंच रही है। जहां तक अभियंताओं की नियुक्तियों का सवाल है, सारी प्रक्रिया चल रही है। भाजपा जानबूझकर तथ्य छिपा रही है।

भाजपा का सवाल हास्यप्रद

दलमा में सावन महीने के दौरान लगाए गए शुल्क पर भी विनोद पांडेय ने भाजपा को आड़े हाथों लिया। भाजपा जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश कर रही है। हेमंत सरकार आस्था का सम्मान करती है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दलमा क्षेत्र में रास्तों का विकास, पानी और स्वास्थ्य की व्यवस्था कर रही है।

विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि भाजपा के पास झारखंड में कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे विकास के कार्यों पर सवाल उठाकर और सनातन धर्म के नाम पर राजनीति कर जनता को गुमराह करना चाहते हैं। “हेमंत सरकार विकास और न्याय के रास्ते पर है। भाजपा पर व्यंग करते हुए कहा कि कफन और पूजा सामग्री पर टैक्स लगाने वाले लोग, जनता से तरह – तरह के कर वसूलने वाले किस मुंह से सवाल कर रहे हैं, ये हास्यप्रद है। भाजपा को याद रखना चाहिए कि जनता ने 2019 में उनके झूठ और अहंकार को नकार दिया था। अब वे फिर वही पुरानी रणनीति अपना रहे हैं, लेकिन झारखंड की जनता जागरूक है और इस बार भी उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी।

इसे भी पढ़ें : हेमंत सरकार विकास से सीधे जुड़े विभागों की कर रही अनदेखी : प्रतुल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिजली ऑफिस में घुसकर लूट की कोशिश, स्टाफ को बनाया बंधक
Next Article राशिफल @ 16 जुलाई 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.