अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : CM ने प्रदेश की 14 करोड़ जनता के लिए बड़ी सौगात दी है। उन्होंने ऐलान किया है कि 1 अगस्त, 2025 से राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 125 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। यह सुविधा जुलाई 2025 के बिजली बिल से लागू होगी। इससे बिहार के करीब 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को फायदा होगा।
सौर ऊर्जा से मिलेगा अतिरिक्त लाभ
CM नीतीश कुमार ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “हम शुरू से सस्ती बिजली देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अब 1 अगस्त, 2025 से सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी। अगले तीन साल में इन परिवारों के घरों की छतों या नजदीकी सार्वजनिक स्थानों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे।”
हमलोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। अब हमने तय कर दिया है कि 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। इससे राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा। हमने यह…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) July 17, 2025
गरीब परिवारों को विशेष सहायता
CM ने कहा कि कुटीर ज्योति योजना के तहत अत्यंत गरीब परिवारों के लिए सौर ऊर्जा संयंत्र का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी। अन्य परिवारों को भी इसके लिए उचित सहायता दी जाएगी। इससे न केवल बिजली बिल में राहत मिलेगी, बल्कि अगले तीन साल में बिहार में करीब 10,000 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन होगा।
बिहार में पहले लालटेन, अब हर घर में बिजली
पिछले दिनों बिहार सरकार के ऊर्जा विभाग ने मुफ्त बिजली का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा था। जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, “पहले बिहार में लालटेन जलती थी, लेकिन नीतीश सरकार ने हर घर में बिजली पहुंचाई है। यह नया ऐलान जनता के लिए बड़ी राहत है।”
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखें कब?
बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम चल रहा है। 30 सितंबर, 2025 को वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन होगा। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग अक्टूबर 2025 के पहले हफ्ते में बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड के सभी बेघरों को 2029 तक मिल जाएगा उनका आशियाना… जानें कैसे



