अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Palamu : पलामू SP रीष्मा रमेशन ने शनिवार को अचानक धनरोपनी करने लगी। एसपी आवास परिसर में स्थित छोटे खेत में धान गांव की अन्य महिलाओं के साथ धान की रोपाई की। रोपनी के दौरान उन्होंने महिलाओं के साथ पारंपरिक गीत भी गाया, जिससे माहौल पूरी तरह ग्रामीण रंग में रंग गया। बताया गया कि SP आवास परिसर में धान और गेहूं की पारंपरिक खेती होती है। ऐसा संभवतः पहली बार हुआ है जब किसी पदस्थ एसपी ने खुद खेत में उतरकर धान की रोपनी की हो। इस पहल ने ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन के बीच जुड़ाव को और भी मजबूत किया है।
IPS अधिकारी रीष्मा रमेशन केरल की रहने वाली हैं। साल 2023 में पलामू की SP बनीं। वे एक तेजतर्रार और कर्मठ अधिकारी मानी जाती हैं। उनके नेतृत्व में पहली बार पलामू में नक्सल हिंसा मुक्त विधानसभा और लोकसभा चुनाव संपन्न हुआ है, जिसके लिए उन्हें चुनाव आयोग द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।
एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि उन्होंने आवासीय परिसर में धान की रोपनी में सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि पलामू में हालिया बारिश के थमने के बाद अब अधिकांश क्षेत्रों में धान की रोपाई शुरू हो गई है। पिछले एक महीने की लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर रोपाई कार्य रुका हुआ था, लेकिन अब धान का बिचड़ा तैयार होने के बाद रोपनी का काम तेजी से शुरू हो चुका है।
पलामू जिले में वर्ष 2025 में 52,000 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की रोपनी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एसपी की यह सादगीपूर्ण पहल न केवल एक प्रेरणादायक उदाहरण है, बल्कि इससे ग्रामीणों और प्रशासन के बीच सकारात्मक संबंधों को भी बल मिला है।
इसे भी पढ़ें : लोगों के प्रॉबलम सॉल्व हुए ऑन दी स्पॉट, पूर्व नक्सली की बेटी कर गयी भावुक

