Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 8 May, 2026 • 06:42 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार चुनाव से पहले JDU को बड़ा झटका, कद्दावर नेता रंजीत सहनी ने छोड़ी पार्टी
Headlines

बिहार चुनाव से पहले JDU को बड़ा झटका, कद्दावर नेता रंजीत सहनी ने छोड़ी पार्टी

July 19, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
JDU
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Muzaffarpur : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (JDU) को एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। मुजफ्फरपुर जिला JDU के पूर्व अध्यक्ष और प्रदेश के वरिष्ठ नेता रंजीत सहनी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जेडीयू अब अपने सिद्धांतों और मूल्यों से भटक चुकी है।

रंजीत सहनी ने साफ किया कि उन्होंने पार्टी (JDU) छोड़ी है, लेकिन NDA नहीं। उन्होंने कहा, “मैं अब भी NDA का हिस्सा हूं और एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में गठबंधन के साथ काम करता रहूंगा।”

उन्होंने अपना इस्तीफा जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को भेज दिया है, जिसमें पार्टी छोड़ने के कारणों का जिक्र किया गया है। सहनी ने आरोप लगाया कि पार्टी में अब कुछ चुनिंदा लोगों का वर्चस्व हो गया है, जो न सिर्फ जेडीयू को गलत दिशा में ले जा रहे हैं बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी गुमराह कर रहे हैं।

रंजीत सहनी ने कहा, “अब जेडीयू पहले जैसी नहीं रही। पार्टी अपने घोषित सिद्धांतों और नैतिक मूल्यों से भटक गई है, जिससे कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच गलत संदेश जा रहा है।”

उन्होंने यह भी ऐलान किया कि अब वे “निषाद संघर्ष मोर्चा” नामक सामाजिक संगठन के माध्यम से समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे और जनता के बीच सक्रिय रहेंगे।

विशेषज्ञों का मानना है कि रंजीत सहनी के इस्तीफे से तिरहुत प्रमंडल में जेडीयू को राजनीतिक नुकसान हो सकता है, क्योंकि इस क्षेत्र में सहनी की पकड़ काफी मजबूत मानी जाती है।

इसे भी पढ़ें : SP ने खुद की खेत में धान की रोपाई, महिलाओं संग गाया गीत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleSP ने खुद की खेत में धान की रोपाई, महिलाओं संग गाया गीत
Next Article रवि खेड़ा के शूटरों ने चलाई थी लोचन कुमार पर गोलियां, तीन धराये

Related Posts

Headlines

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026
Headlines

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026
Headlines

चलती ट्रेन में पिस्तौल लहराकर मचाया आतंक, RPF ने निकाल दी हेकड़ी

May 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 08 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 8, 2026

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026

चलती ट्रेन में पिस्तौल लहराकर मचाया आतंक, RPF ने निकाल दी हेकड़ी

May 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.