Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 02:37 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मंडल अध्यक्षों को मिला नियुक्ति पत्र, केशव बोले- हर तबके की लडाई लड़ रही कांग्रेस
Headlines

मंडल अध्यक्षों को मिला नियुक्ति पत्र, केशव बोले- हर तबके की लडाई लड़ रही कांग्रेस

July 19, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
केशव
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संगठन सृजन और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पुराना विधानसभा सभागार में शनिवार को किया गया। कार्यक्रम में रांची ग्रामीण और खूंटी जिला के प्रखंड पर्यवेक्षक, प्रखंड अध्यक्ष एवं नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष उपस्थित हुए। कार्यक्रम में रांची जिला ग्रामीण के मंडल अध्यक्षों को नियुक्ति-पत्र दिया गया। इसके बाद प्रखंड और मंडल अध्यक्ष एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया गया। रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सभी मंडल अध्यक्षों का स्वागत करते हुए कहा कि यह उम्मीद की जाती है कि आने वाला दिनों में संगठन सृजन के तहत आपको प्रदेश या जिला स्तर से जो भी जिम्मेवारी मिलती है उसकी पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। केशव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर वर्ग हर तबके की लड़ाई लड़ रही है। इसमें ओबीसी, आदिवासी, दलित और गरीब स्वर्ण वर्ग शामिल हैं। सभी की लड़ाई राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी लगातार सदन से सड़क तक आवाज उठा रहे हैं।

ओबीसी भागीदारी न्याय सम्मेलन 25 को दिल्‍ली में

उन्होंने कहा कि 25 जुलाई को ओबीसी भागीदारी न्याय सम्मेलन का आयोजन दिल्ली में किया जाएगा। उन्होंंने कार्यक्रम में झारखंड से भी ओबीसी समाज के पहुंचकर सफल बनाने का आह़वान किया।

Advertisement Advertisement

केवल राहुल गांधी ला सकते हैं देश में परिवर्तन : प्रदीप यादव

विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि यदि पूरे देश में आम जनता की बात को, उनकी समस्याओं को कोई समझता है तो सिर्फ वह कांग्रेस पार्टी है। आज पूरे देश में अगर कोई परिवर्तन ला सकता है तो वह राहुल गांधी ही हैं। उन्होंने पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा कर सभी वर्गों के लोगों से मिलकर उनके दर्द को समझा।

काम करने वालों को मिले संगठन में जगह : शिल्पी

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि हमें ऐसे लोगों को संगठन में जगह देना है जो काम करना चाहते हैं। अगर कोई ब्लॉक या मंडल अध्यक्ष काम नहीं करते हैं तो उनके स्थान पर दूसरों को मौका देना चाहिए।

विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप ने कहा कि संगठन के लोग पूरी जिम्मेदारी से अपना काम करें और अपना हक अधिकार के लिए किसी से डरे नहीं।

रांची एवं खूंटी जिला के प्रभारी विधायक नमन विक्सल कौनगाड़ी ने कहा कि दोनों जिलों के कार्यकर्ताओं को अगर किसी भी तरह की समस्या होती है तो वह अपना सहयोग देने के लिए सदैव तत्पर हैं।

कार्यक्रम को कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर और पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मीडिया सेल के अध्यक्ष सतीश पॉल मुंजनी, रमा खलखो, सुंदरी तिर्की, कार्यालय प्रभारी राजीव रंजन राजू, मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : SC-ST के बजट प्रावधानों में कमी कर रही केंद्र सरकार : केशव

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article15 लाख के ईनामी कमांडर के घर इश्तेहार चिपका गयी पुलिस
Next Article DSP ने निकाली ‘शौकिया गुंडा’ की गुंडई, घुटने पर आकर लगा गिड़गिड़ाने (VIDEO)

Related Posts

Headlines

मां और दो मासूमों की ह’त्या से दहला मुजफ्फरपुर, बंद कमरे में मिली ला’शें

April 28, 2026
Headlines

घर से बुलाकर का’ट डाला, दम तोड़ने से पहले बता गया हमलावरों के नाम

April 28, 2026
Headlines

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मां और दो मासूमों की ह’त्या से दहला मुजफ्फरपुर, बंद कमरे में मिली ला’शें

April 28, 2026

घर से बुलाकर का’ट डाला, दम तोड़ने से पहले बता गया हमलावरों के नाम

April 28, 2026

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.