Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 08:13 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नीतीश को उनके घर में घेर लेंगे, पुलिस-प्रशासन कुछ नहीं कर पाएगा : प्रशांत किशोर
Headlines

नीतीश को उनके घर में घेर लेंगे, पुलिस-प्रशासन कुछ नहीं कर पाएगा : प्रशांत किशोर

July 23, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
प्रशांत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Patna : बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे राजनीतिक दल अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने लगे हैं। बुधवार को प्रशांत किशोर का संगठन जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता और नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ज्ञापन देने विधानसभा पहुंचे, लेकिन उन्हें पुलिस ने सरदार पटेल गोलंबर पर ही रोक दिया। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया, जिसमें एक कार्यकर्ता घायल हो गया।

प्रशांत किशोर ने सरकार पर बोला हमला

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने इस घटना के बाद राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “हम शांतिपूर्ण तरीके से मुख्यमंत्री को जनता का ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन हमें मिलने नहीं दिया गया। अगर सरकार इसी तरह रोकेगी तो आने वाले दिनों में ऐसा जवाब देंगे कि पूरा बिहार देखेगा।” प्रशांत किशोर ने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “नीतीश कुमार को उनके घर में घेर लेंगे, एक लाख लोगों को लेकर आएंगे, पुलिस-प्रशासन कुछ नहीं कर पाएगा।”

ज्ञापन में एक करोड़ लोगों के हस्ताक्षर

प्रशांत किशोर ने बताया कि उनके पास एक ज्ञापन है, जिसमें एक करोड़ लोगों के हस्ताक्षर हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने दो साल पहले 94 लाख परिवारों को दो-दो लाख रुपये देने का वादा किया था, लेकिन आज तक किसी को एक रुपया भी नहीं मिला है।

बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े समर्थक, पुलिस ने की कार्रवाई

प्रशांत किशोर अपने समर्थकों के साथ विधानसभा का घेराव करने निकले थे। जैसे ही समर्थक बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े, पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की और लाठीचार्ज किया। इसी दौरान एक कार्यकर्ता घायल हो गया।

मनीष कश्यप ने भी साधा निशाना

इस मौके पर जन सुराज के नेता मनीष कश्यप ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने भूमिहीनों को जमीन और युवाओं को दो-दो लाख रुपये देने का वादा किया था, लेकिन अब तक किसी को लाभ नहीं मिला। उन्होंने दावा किया कि आने वाले तीन-चार महीने में सरकार बदल जाएगी।

विधानसभा सत्र के चलते रोका गया था प्रदर्शन

बता दें कि बिहार विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है, जिसके चलते सुरक्षात्मक कारणों से प्रशांत किशोर और उनके समर्थकों को शहर के सरदार पटेल गोलंबर पर ही रोक दिया गया था। जन सुराज पार्टी का यह प्रदर्शन आने वाले चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा कर सकता है।

इसे भी पढ़ें : प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी पर बोला जबरदस्त हमला… जानें क्या

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार विधानमंडल का तीसरा दिन चढ़ा हंगामे की भेंट
Next Article FOR SALE IN CHANDIGARH ONLY का 23268 बोतल दारू रांची में धराया, बिहार होना था सप्लाई

Related Posts

Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Headlines

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026
बिहार

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.