Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 11:34 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » FOR SALE IN CHANDIGARH ONLY का 23268 बोतल दारू रांची में धराया, बिहार होना था सप्लाई
Headlines

FOR SALE IN CHANDIGARH ONLY का 23268 बोतल दारू रांची में धराया, बिहार होना था सप्लाई

July 23, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रांची
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रांची जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब से लदे 14 चक्का ट्रक को पकड़ा है। यह कार्रवाई मंगलवार को दोपहर लगभग 2:30 बजे की गई। ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर UP63AT-6332) में भारी मात्रा में शराब प्लास्टिक के बोरों में रुई के नीचे छिपाकर लाया जा रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गुमला की ओर से एक ट्रक में अवैध शराब लादकर रांची की ओर लाया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम का नेतृत्व DSP अशोक राम कर रहे थे।

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए असरो गांव स्थित भारत पेट्रोल पम्प के पास एनएच-43 पर चेकिंग अभियान चलाया। थोड़ी ही देर में संदिग्ध ट्रक को रोका गया। जब चालक और खलासी से ट्रक में लदे सामान की जानकारी पूछी गई, तो पहले उन्होंने अनभिज्ञता जताई, लेकिन बाद में बताया कि ट्रक में शराब है।

Advertisement Advertisement

पुलिस द्वारा ट्रक की तलाशी लेने पर रुई से भरे बोरों के नीचे बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। कुल 23268 बोतलें शराब जब्त की गयी। शराब की बोतलों पर “FOR SALE IN CHANDIGARH ONLY” लिखा हुआ पाया गया। पूछताछ में चालक अर्जुन सिंह उर्फ अर्जुन चौधरी (उम्र 44 वर्ष) और खलासी जगदीश कुमार (उम्र 19 वर्ष), दोनों निवासी बाड़मेर, राजस्थान ने बताया कि उन्हें यह ट्रक पानीपत, हरियाणा से मिला था और इसे पटना, बिहार तक पहुंचाना था। उन्हें रास्ते में एक ढाबे पर ट्रक खड़ा करने को कहा गया था, जहां से दूसरा ड्राइवर उसे आगे ले जाने वाला था।

बरामद सामान का विवरण इस प्रकार है :

  • Mc Dowells No. 1 (180ml) : 277 कार्टून (कुल 13,296 बोतल)
  • Mc Dowells No. 1 (375ml) : 305 कार्टून (कुल 7,320 बोतल)
  • Mc Dowells No. 1 (750ml) : 221 कार्टून (कुल 2,652 बोतल)
  • मोबाइल फोन : 4 पीस
  • सिल्वर रंग का राउटर : 1 पीस
  • रुई से भरे प्लास्टिक के 20 बोरे

पुलिस ने ट्रक, शराब, मोबाइल फोन और अन्य सामानों को जब्त करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में बेड़ो थाना में कांड संख्या 72/2025 के तहत IPC की धारा 274/275/292/338/336(3)/111/3(5) और उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दारू भरे इस ट्रक को पकड़ने में बेड़ो DSP अशोक राम, इंस्पेक्टर उत्तम कुमार उपाध्याय, बेड़ो थानेदार देव प्रताप प्रधान, एएसआई नंदु पैरा और अनिल टोप्पो की भूमिका सराहनीय रही।

इसे भी पढ़ें : एक साथ बदले गए 200 से ज्यादा अधिकारी… देखें लिस्ट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनीतीश को उनके घर में घेर लेंगे, पुलिस-प्रशासन कुछ नहीं कर पाएगा : प्रशांत किशोर
Next Article ह’त्यारोपी राम पाहन ने पुलिस के सामने खोली जुबान और फिर…

Related Posts

Headlines

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026
Headlines

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026
Headlines

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.