Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 09:13 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मैनचेस्टर टेस्ट : ‘वॉरियर’ बने ऋषभ पंत, डकेट-क्रॉली शतक से चूके
Headlines

मैनचेस्टर टेस्ट : ‘वॉरियर’ बने ऋषभ पंत, डकेट-क्रॉली शतक से चूके

July 25, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मैनचेस्टर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Manchester : मैनचेस्टर में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 225 रन बना लिए हैं। अब भी मेजबान टीम पहली पारी में भारत से 133 रन पीछे है। स्टंप्स के समय जो रूट 11 और ऑली पोप 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम इंडिया ने दिन की शुरुआत 264/4 के स्कोर से की थी। लेकिन रवींद्र जडेजा (20 रन) जल्दी आउट हो गए। इसके बाद वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर के बीच 48 रन की अहम साझेदारी हुई। ठाकुर ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 41 रन बनाए, लेकिन बेन स्टोक्स की गेंद पर आउट हो गए।

सुंदर ने संभलकर खेलते हुए 90 गेंदों में 27 रन बनाए, मगर वे भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। डेब्यू कर रहे अंशुल कंबोज खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। भारत ने अपने आखिरी चार विकेट केवल 21 रन के अंदर गंवा दिए और पूरी टीम 358 रन पर ऑलआउट हो गई।

इंग्लैंड की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 5 विकेट चटकाए। जोफ्रा आर्चर को 3 विकेट मिले, जबकि लियाम डॉसन और क्रिस वोक्स को 1-1 सफलता मिली।

इंग्लैंड की आक्रामक बल्लेबाजी

जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत जबरदस्त रही। बेन डकेट और जैक क्रॉली ने ‘बैजबॉल’ शैली में खेलते हुए पहले विकेट के लिए 166 रन जोड़े। डकेट शतक से चूक गए और 94 रन पर आउट हुए, जबकि क्रॉली ने 84 रन बनाए। क्रॉली को रवींद्र जडेजा ने आउट किया, जबकि डकेट को अंशुल कंबोज ने पवेलियन भेजा। कंबोज का यह पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट रहा।

पंत ने दिखाया जुझारूपन

भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने अंगूठे में फ्रैक्चर के बावजूद मैदान में उतरकर बहादुरी दिखाई। उन्होंने टीम के लिए जरूरी रन बनाए और भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

मुकाबला रोमांचक मोड़ पर

इंग्लैंड की शुरुआती साझेदारी के बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए 31 रन के भीतर दो अहम विकेट झटके। अब मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच चुका है। तीसरे दिन भारत की कोशिश होगी कि इंग्लैंड को जल्दी ऑलआउट कर दूसरी पारी में बढ़त हासिल की जा सके।

इसे भी पढ़ें : पटना में बनेगा देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 500 करोड़ होंगे खर्च

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article“आप कपड़े उतारो, बेझिझक…”, कॉमेडी किंग की बेटी का चौंकाने वाला खुलासा
Next Article दिग्गज पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म रिलीज, फैंस का इंतजार खत्म

Related Posts

Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Headlines

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.