Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 07:25 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » “आप कपड़े उतारो, बेझिझक…”, कॉमेडी किंग की बेटी का चौंकाने वाला खुलासा
अन्य खबरें

“आप कपड़े उतारो, बेझिझक…”, कॉमेडी किंग की बेटी का चौंकाने वाला खुलासा

July 25, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
जॉनी लीवर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

News Samvad : बॉलीवुड में कास्टिंग काउच की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रही हैं। अब कॉमेडी किंग जॉनी लीवर की बेटी और मशहूर कॉमेडियन जेमी लीवर ने भी इस कड़वे अनुभव को साझा किया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जेमी ने बताया कि कैसे एक इंटरनेशनल फिल्म के नाम पर उन्हें गंदी मानसिकता वाले व्यक्ति के जाल में फंसाने की कोशिश की गई। जेमी लीवर सोशल मीडिया पर अपनी मिमिक्री और कॉमेडी के लिए काफी मशहूर हैं। वह दुनियाभर में स्टेज परफॉर्मेंस देती हैं और कई टीवी शोज़ और फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें अपने करियर के शुरुआती दौर में एक बेहद डरावने अनुभव से गुजरना पड़ा।

जेमी ने इंटरव्यू में बताया, “एक बार मैं एक ऑडिशन के सिलसिले में बातचीत कर रही थी। एक व्यक्ति ने खुद को एक इंटरनेशनल फिल्म का डायरेक्टर बताया और मुझे एक ग्लोबल प्रोजेक्ट का ऑफर दिया। मैं बहुत उत्साहित थी क्योंकि यह मेरे लिए एक बड़ा मौका हो सकता था।” उन्होंने आगे बताया, “उसने कहा कि ऑडिशन जूम कॉल पर होगा और फिर एक लिंक भेजा। जब मैंने लिंक पर क्लिक किया तो देखा कि स्क्रीन पर कोई नहीं है। वो व्यक्ति खुद कैमरा ऑफ करके बैठा था। तभी मुझे थोड़ा शक हुआ, लेकिन मैं फिर भी सुनती रही।”

इसके बाद जो हुआ, वह बेहद चौंकाने वाला था। जेमी ने बताया, “उसने कहा कि तुम्हें एक 50 साल के व्यक्ति को रिझाने का सीन करना है और मानो कि वो मैं हूं। फिर उसने कहा कि तुम कपड़े उतार सकती हो या जो मन हो कर सकती हो, बस मुझे खुश करना है।”

जेमी ने बताया कि उस व्यक्ति ने साफ कह दिया कि कोई स्क्रिप्ट नहीं है, बस ‘टेस्ट’ करना है कि वह इस किरदार में फिट हैं या नहीं। इस पर जेमी ने सख्त प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “मैंने उसे साफ कहा कि मैं सिर्फ स्क्रिप्ट के अनुसार ही परफॉर्म करूंगी, उससे बाहर कुछ भी नहीं करूंगी।”

जब उसने फिर भी जोर दिया, तो जेमी ने तुरंत कॉल काट दी। उन्होंने बताया, “मैं बहुत घबरा गई थी। मैंने साफ कह दिया कि मैं इस तरह के सीन करने में सहज नहीं हूं और यह फिल्म मैं नहीं करूंगी।”

सबसे हैरानी की बात यह थी कि उस व्यक्ति को अच्छी तरह से पता था कि जेमी मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी हैं। इसके बावजूद उसने ऐसी घिनौनी हरकत करने की कोशिश की। जेमी ने कहा, “यह बहुत डरावना था कि मेरे पिता इतने वर्षों से इस इंडस्ट्री में हैं, फिर भी किसी ने ऐसा करने की हिम्मत की।”

जेमी ने आगे बताया कि यह घटना तब की है जब वह इंडस्ट्री में नई थीं और काम की तलाश कर रही थीं। उन्होंने कहा, “जब कोई नया होता है और संघर्ष कर रहा होता है, तो लोग उसका फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। उस वक्त तो मैं कुछ समझ नहीं पाई, लेकिन बाद में अहसास हुआ कि यह कास्टिंग काउच की घटना थी।”

बता दें कि जेमी लीवर ने कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ में काम किया है। इसके अलावा वह वेब सीरीज़ ‘मेरा पॉप कौन’ में भी नजर आ चुकी हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने मजेदार वीडियोज़ से लोगों का दिल जीतती रहती हैं।

जेमी का यह खुलासा एक बार फिर बताता है कि बॉलीवुड में नाम और पहचान होने के बावजूद महिलाएं असुरक्षित महसूस कर सकती हैं। उन्होंने साहस के साथ अपनी बात रखकर उन कई लड़कियों को प्रेरित किया है जो ऐसे हालातों का सामना करती हैं, लेकिन बोल नहीं पातीं।

इसे भी पढ़ें : AI से बढ़ गई हैकर्स की भी ताकत, आसानी से हासिल कर ले रहे आपका पासवर्ड

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची सदर अस्‍पताल का मॉडल पूरे राज्‍य में होगा लागू : मंत्री इरफान अंसारी
Next Article मैनचेस्टर टेस्ट : ‘वॉरियर’ बने ऋषभ पंत, डकेट-क्रॉली शतक से चूके

Related Posts

Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में पाकुड़ के क्रशरों पर धावा बोलने वाला गिरोह बेनकाब, बंगाल से 3 गिरफ्तार

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.