Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 11:47 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नशे के सौदागरों को तीखी चोट, तीन क्विंटल माल और 33 लाख कैश जब्त
Headlines

नशे के सौदागरों को तीखी चोट, तीन क्विंटल माल और 33 लाख कैश जब्त

July 25, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पुलिस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Palamu : पलामू के पिपराटॉड थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध डोडा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में डोडा बरामद किया है। इस अभियान में पुलिस ने कुल आठ तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें बताया गया था कि तितलंगी गांव निवासी डब्लू यादव के सहयोग से राज्य के बाहर के डोडा कारोबारी एक बड़ी खेप पिपराटॉड थाना क्षेत्र से होकर ले जाने वाले हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पलामू पुलिस कप्तान रिष्मा रमेशन के निर्देश पर लेस्लीगंज SDPO की देखरेख में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने डेसातु-पांकी-लावालौंग मुख्य सड़क के किनारे जंगल में घात लगाकर निगरानी शुरू की। कुछ देर बाद जब चारपहिया वाहन से तस्कर डोडा लेकर गुजर रहे थे, तब टीम ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने लगभग 3 क्विंटल 14 किलोग्राम डोडा बरामद किया और मौके से चार तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर डब्लू यादव, उसके दो बेटों और एक अन्य सहयोगी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार सभी लोगों में हरमीत सिंह (35), पारस चौहान (29), सतबीर सिंह (38), ओम प्रकाश तिवारी (36), डब्लू यादव (60), पिन्टू कुमार यादव (30), रिंकू कुमार (25) और निरज कुमार पासवान (26) शामिल हैं।

इन लोगों के पास से करीब तीन क्विंटल 14 किलो अवैध डोडा, ₹32,90,400/- कैश, दो होंडा सिटी कार, दो महिंद्रा बोलेरो, गाड़ी की 4 चाभियां, डोडा व्यापार से संबंधित लाल रंग की डायरी, दस एंड्रॉयड मोबाइल और दो की-पैड मोबाइल जब्त किये गये।

पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह लंबे समय से राज्य के बाहर से डोडा लाकर स्थानीय नेटवर्क के माध्यम से इसका अवैध व्यापार कर रहा था। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी ताकि नशे के इस काले कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

इसे भी पढ़ें : प्रॉफिट का माल अकेले डकारने के चक्कर में रच डाला गंदा खेल, SSP बता गये पूरी कहानी… देखें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगरीबों के निवाले पर डाल रही थी डाका, रंगेहाथ धरायी महिला डीलर
Next Article कई जिलों के बदले गए रजिस्ट्रार, यहां देखें पूरी लिस्ट

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.