WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड सरकार ने भूमि निबंधन एवं राजस्व विभाग के कई अधिकारियों का तबादला कर दिया है। रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, सरायकेला और खूंटी सहित कई जिलों में पदस्थापित रजिस्ट्रार के ट्रांसफर और पोस्टिंग की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार, रांची के जिला अवर निबंधक के पद पर अब दिलीप कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्तमान जिला अवर निबंधक वैभव मणि त्रिपाठी को प्रमोशन देकर निबंधक महानिरीक्षक के पद पर स्थानांतरित किया गया है। अन्य जिलों में भी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : प्रॉफिट का माल अकेले डकारने के चक्कर में रच डाला गंदा खेल, SSP बता गये पूरी कहानी… देखें



