Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 02:42 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » चोरी के गहने बैंक में गिरवी रख ले लिया लोन, पति-पत्नी धराये तो खुला राज
Headlines

चोरी के गहने बैंक में गिरवी रख ले लिया लोन, पति-पत्नी धराये तो खुला राज

July 26, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
चोरी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राजधानी रांची के गोंदा थाना क्षेत्र स्थित कांके रोड के CMPDI कॉलोनी में हुई बड़ी चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। इनके नाम विकास बहादुर और कविता शर्मा बताये गये। कविता शर्मा भी CMPDI में ही नौकरी करती है। दोनों की निशानदेही पर चोरी किये गए करीब 26 लाख रुपये के सोने और हीरे के गहनों को बरामद कर जब्त कर लिया है। इस बात का खुलासा आज DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने किया।

SSP ने मीडिया को बताया कि CMPDI कॉलोनी में रहने वाली करीब 30 साल की रानी कुमारी ने बीते सात मई को गोंदा थाना में चोरी की प्राथमिकी अज्ञात के खिलाफ दर्ज करायी थी। रानी ने पुलिस को बताया था कि उसके घर से सोने और हीरे के गहने गायब हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर DSP संजीव बेसरा की देखरेख और गोंदा थानेदार अभय कुमार सिन्हा की अगुवाई में एक SIT का गठन किया गया। जांच के दौरान पता चला कि चोरी गए गहनों को हैदराबाद के मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखकर करीब 5 लाख 43 हजार रुपये का लोन लिया गया था।

Advertisement Advertisement

हैदराबाद में छापेमारी कर पुलिस ने गहनों को बरामद किया और फिर आरोपी विकास बहादुर की निशानदेही पर रांची में फिर से छापेमारी की गई। इसमें चोरी के गहनों का बड़ा हिस्सा CMPDI कार्यालय में रखी अलमारी से बरामद हुआ। आरोपी कविता शर्मा ने गहनों को चोरी कर अपने दफ्तर की अलमारी में छिपा कर रखा था।

पुलिस ने इस मामले के संदेही गुनहगार विकास बहादुर और उनकी पत्नी कविता शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों CMPDI कॉलोनी के निवासी हैं। दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उनकी निशानदेही पर गहनों की बरामदगी भी की गई है। SSP ने बताया कि बरामद गहनों की कुल कीमत करीब 26 लाख रुपये है। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

चोरी के गहने बैंक में गिरवी रख ले लिया लोन, पति-पत्नी धराये तो खुला राज… DIG सह रांची SSP चंदन कुमार सिन्हा क्या बता गये… देखें pic.twitter.com/MBx54tRYXB

— News Samvad (@newssamvaad) July 26, 2025

इसे भी पढ़ें : जंगल में जांबाजों ने दिखाया दम, खूंखार सहित तीन उग्रवादियों की कहानी खत्म

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपुलिस को देखते ही भागने लगा कैफ, धराया तो मिला…
Next Article राजधानी में युवती पर पेट्रोल अटैक, CM बोले- किसी भी हाल में…

Related Posts

Headlines

मां और दो मासूमों की ह’त्या से दहला मुजफ्फरपुर, बंद कमरे में मिली ला’शें

April 28, 2026
Headlines

घर से बुलाकर का’ट डाला, दम तोड़ने से पहले बता गया हमलावरों के नाम

April 28, 2026
Headlines

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मां और दो मासूमों की ह’त्या से दहला मुजफ्फरपुर, बंद कमरे में मिली ला’शें

April 28, 2026

घर से बुलाकर का’ट डाला, दम तोड़ने से पहले बता गया हमलावरों के नाम

April 28, 2026

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.