अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : राजधानी में अवैध हथियार की खरीद फरोख्त करने के इल्जाम में पुलिस ने एक लड़के को गिरफ्तार किया है। इस लड़के का नाम मोहम्मद कैफ उर्फ सोनू बताया गया। वह नगड़ी थाना क्षेत्र के साहेर का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा जब्त किया गया है। DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा को बीती रात इंफॉर्मेशन मिली थी कि नगड़ी थाना क्षेत्र के प्रेम नगर चौक के पास कुछ लोग अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त के लिए जुटे हैं। SSP ने निर्देश पर DSP मुख्यालय (2) की देखरेख में टीम गठित की गयी। गठित टीम ने बताये गये ठिकाने पर रेड मारी। पुलिस को देखते ही एक शख्स भागने लगा। पुलिस ने उसे खदेड़ कर धर दबोचा। तालाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। गिरफ्तार मोहम्मद कैफ उर्फ सोनू का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है।
इसे भी पढ़ें : जंगल में जांबाजों ने दिखाया दम, खूंखार सहित तीन उग्रवादियों की कहानी खत्म
इसे भी पढ़ें : जन्म लेते ही रोती-बिलखती नवजात बच्ची को फेंक दिया झाड़ियों में… जानें
इसे भी पढ़ें : कारगिल विजय दिवस 2025 : भारतीय जांबाजों के शौर्य, अदम्य साहस और पराक्रम को सलाम
इसे भी पढ़ें : प्रॉफिट का माल अकेले डकारने के चक्कर में रच डाला गंदा खेल, SSP बता गये पूरी कहानी… देखें
इसे भी पढ़ें : मिश्रीलाल यादव की विधानसभा सदस्यता को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला… जानें क्या



