Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 14 March, 2026 • 07:37 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » “AIMIM एक वोट कटवा पार्टी”, RJD ने ओवैसी की पार्टी पर साधा निशाना
Headlines

“AIMIM एक वोट कटवा पार्टी”, RJD ने ओवैसी की पार्टी पर साधा निशाना

July 27, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
AIMIM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Kishanganj : बिहार के सीमांचल क्षेत्र में राजनीतिक बयानबाजी एक बार फिर तेज हो गई है। रविवार को किशनगंज में आयोजित एक कार्यक्रम में RJD यानी राष्ट्रीय जनता दल के निर्वाचन पदाधिकारी खालिद अनवर ने AIMIM और प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी पर तीखे शब्दों में हमला बोला। खालिद अनवर ने AIMIM को ‘वोट कटवा पार्टी’ करार देते हुए आरोप लगाया कि यह पार्टी मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में उम्मीदवार खड़ा करके वोट काटने का काम करती है, जिससे एनडीए को अप्रत्यक्ष रूप से फायदा मिलता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजद का AIMIM से किसी भी तरह का गठबंधन नहीं होगा और पार्टी सीमांचल में अपनी स्वतंत्र रणनीति के तहत चुनाव लड़ेगी।
उन्होंने AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “अब AIMIM चाहती है कि किसी तरह राजद में शामिल होकर 8-10 सीटें जीत ले और बाद में विधानसभा में बैठकर सरकार को ब्लैकमेल करे। लेकिन राजद ऐसी चालों को अच्छी तरह समझता है और इन साजिशों का हिस्सा नहीं बनेगा।”

जनसुराज पर भी निशाना

राजद नेता ने प्रशांत किशोर की जनसुराज यात्रा को भी जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जनसुराज सिर्फ “उम्मीदें बेचने” वाला संगठन है, जिसका जमीनी सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है। खालिद अनवर ने तंज कसते हुए कहा, “हर मतदाता को उम्मीदवार बनाने की बात कर रहे हैं, लेकिन खुद नहीं जानते कि टिकट किसे देना है। यह सब लोगों को गुमराह करने की कोशिश है।”

Advertisement Advertisement

आधार डेटा विवाद पर दी सफाई

हाल के दिनों में सीमांचल में आधार डेटा को लेकर उठे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए खालिद अनवर ने कहा कि आधार कार्ड की संख्या में अचानक वृद्धि तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुई है। उन्होंने बताया कि “जो लोग दूसरे राज्यों में माइग्रेट कर गए हैं या शादी के बाद स्थानांतरित हो गए हैं, उनके नाम अभी भी स्थानीय रिकॉर्ड में दर्ज हैं, जिससे आंकड़े ज्यादा दिख रहे हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम बहुल सीमांचल को जानबूझकर बदनाम किया जा रहा है, जबकि ऐसी स्थिति पूरे बिहार के कई जिलों में देखी जा सकती है।

इस पूरे घटनाक्रम ने सीमांचल में आगामी चुनावों से पहले राजनीतिक हलचल को और तेज कर दिया है। AIMIM और जनसुराज की ओर से अब इन आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया आती है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

इसे भी पढ़ें : चुनाव आयोग के बिहार SIR में बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा… जानें क्या

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचुनाव आयोग के बिहार SIR में बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा… जानें क्या
Next Article राजेंद्र चोल की जयंती पर PM मोदी ने जारी किया स्मारक सिक्का

Related Posts

Headlines

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026
Headlines

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026
Headlines

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 14, 2026

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026

अवैध खनन पर शिकंजा, बिना कागजात बालू ले जा रहा ट्रैक्टर जब्त

March 13, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.