Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 08:22 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीतामढ़ी से दिल्ली के बीच चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, अमित शाह 8 अगस्त को करेंगे उद्घाटन
बिहार

सीतामढ़ी से दिल्ली के बीच चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, अमित शाह 8 अगस्त को करेंगे उद्घाटन

August 7, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीतामढ़ी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Sitamarhi :  बिहार के सीतामढ़ी जिले काे केन्द्र सरकार ने मां जानकी मंदिर निर्माण के साथ एक और बड़ा तोहफा दिया है। सीतामढ़ी से दिल्ली के बीच नई “अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन” का परिचालन शुरू होने जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आठ अगस्त को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर गृह मंत्री शाह सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में मां जानकी मंदिर के शिलान्यास समारोह में भी शामिल होंगे।

इसकी जानकारी देते हुए जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राज्यसभा सांसद संजय झा ने बताया कि मां जानकी के पावन प्राकट्य पुनाैरा धाम में 8 अगस्त काे हाेने वाले भव्य मां जानकी मंदिर के निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम के दाैरान गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस ट्रेन काे हरी झंडी दिखाएंगे। रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली और सीतामढ़ी के बीच इस नई ट्रेन के संचालन को मंजूरी दे दी है। उन्होंने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित रेल भवन में रेल मंत्री से मुलाकात कर यह मांग उठाई थी। इसके बाद ट्रेन के संचालन की स्वीकृति देते हुए समय-सारणी भी तय कर दी है।

उन्हाेंने बताया कि फिलहाल यह अमृत भारत एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन चलेगी। ट्रेन के शुरू होने से न केवल दिल्ली और सीतामढ़ी के बीच यात्रा अधिक सुगम होगी, बल्कि इससे मां जानकी के प्राकट्य स्थल पुनौरा धाम में आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि और क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है। यह ट्रेन धार्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टिकोण से बिहार के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकती है।

संजय झा ने बताया कि रेलवे बोर्ड की बुधवार को हुई बैठक में ट्रेन की समय-सारणी निर्धारित की गई। तय कार्यक्रम के अनुसार, यह ट्रेन पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से दोपहर 2 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:45 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी। वहीं, वापसी में यह ट्रेन सीतामढ़ी से रात 10:15 बजे खुलेगी और अगले दिन रात 10:40 बजे दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव गाजियाबाद के चिपयाना बुजुर्ग स्टेशन, कानपुर, बाराबंकी जंक्शन और पनियहवा स्टेशन पर होगा। इससे इन इलाकों के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। रेल मंत्रालय ने बताया कि जरूरत के अनुसार भविष्य में इस ट्रेन की फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जा सकती है।

इसे भी पढ़ें : ASP रैंक के छह IPS अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleASP रैंक के छह IPS अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट
Next Article CM का बड़ा ऐलान- सरकारी शिक्षकों को पसंदीदा जगह पर मिलेगी पोस्टिंग

Related Posts

Headlines

गोपालगंज की बेटियों के हौसले को मिले ‘सम्राट’ पंख, अब कोरिया में दिखायेंगी दम

September 6, 2026
Headlines

गंगा उफान पर, तटबंधों पर रातभर पहरा… अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश

September 5, 2026
Headlines

उफनती नदियां और डूबते आशियाने… 1.21 लाख बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की थाली

September 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मंत्री सुदिव्य का पार्थिव शरीर देख छलके सीएम हेमंत के आंसू, बोले- बचपन का सच्चा…

September 6, 2026

ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर पार, स्वर्णकार समाज में भारी आक्रोश

September 6, 2026

घाटी में कंटेनर का हुआ ब्रेक फेल, फिर मचा कोहराम

September 6, 2026

दहलीज पर न्याय, हाथों में हक… डालसा के महाअभियान से बदली गांव की तस्वीर

September 6, 2026

गोपालगंज की बेटियों के हौसले को मिले ‘सम्राट’ पंख, अब कोरिया में दिखायेंगी दम

September 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.