Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 19 September, 2026 • 11:01 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘हमारे राम’ पर सीएम सम्राट बोले- श्रीराम और माता सीता का जीवन सबसे बड़ा मार्गदर्शन
बिहार

‘हमारे राम’ पर सीएम सम्राट बोले- श्रीराम और माता सीता का जीवन सबसे बड़ा मार्गदर्शन

August 1, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : राजधानी पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में 1 अगस्त को प्रसिद्ध नाटक ‘हमारे राम’ की भव्य प्रस्तुति दी गई। बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने इस भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित करके किया। मंच की शुरुआत में सीएम ने भगवान श्रीराम और माता सीता की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने पूरे बिहार में शांति, खुशहाली और तरक्की की कामना की।

राम का आचरण ही असली जीवन संदेश : सीएम

उद्घाटन के दौरान अपनी बातें रखते हुए सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि भगवान राम और माता सीता का जीवन पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका चरित्र, त्याग और धर्म के प्रति निष्ठा आज के दौर में भी प्रासंगिक है। सीएम ने कहा कि भगवान राम केवल एक आदर्श राजा ही नहीं थे, बल्कि उन्होंने रिश्तों, मर्यादा और समाज को जोड़ने का जो पाठ पढ़ाया, वह हर दौर में इंसान का मार्गदर्शन करता रहेगा। राज्य की तरक्की के लिए ऐसे सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन समाज को सही दिशा देने में मददगार बनते हैं।

auto

आशुतोष राणा से की बातचीत, कलाकारों की हौसला-अफजाई

कार्यक्रम में आकर्षण का मुख्य केंद्र बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा रहे, जो नाटक में लंकापति रावण की सशक्त भूमिका निभा रहे थे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंचन से पहले आशुतोष राणा से व्यक्तिगत मुलाकात की और उनके अभिनय कला की खुलकर तारीफ की। इसके साथ ही सीएम ने दर्शकों के बीच बैठकर इस नाटक का आनंद लिया और कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुति की काफी सराहना की।

दिल्ली के ‘फेलिसिटी थिएटर’ की प्रस्तुति

इस भव्य नाटक का आयोजन दिल्ली की संस्था ‘फेलिसिटी थिएटर चैरिटेबल ऑर्गनाइजेशन’ द्वारा किया गया। संस्था के आयोजकों ने मुख्यमंत्री का स्वागत बुके देकर किया। बापू सभागार में इस मंचन को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। तकनीक, लाइट, संगीत और कलाकारों के जोरदार संवादों के संगम ने बापू सभागार में मौजूद लोगों को भावविभोर कर दिया।

इसे भी पढ़ें : सीएम सम्राट का कड़ा संदेश : रेरा में नहीं चलेगी बिल्डरों की लेटलतीफी, खरीदारों का हक प्राथमिकता

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleतबाही के बीच बिखरते हौसलों को मिला अदाणी फाउंडेशन का अटूट साथ… जानें
Next Article स्क्रीन के सामने चमकी आंखें, कीबोर्ड पर थिरकी उंगलियां… CCL के 26 बाबू बने ‘डिजिटल मास्टर’

Related Posts

Headlines

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026
Headlines

सीएम हेमंत ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- सजग और कर्मठ नेता थीं विमला प्रधान

September 19, 2026
Headlines

सीएम सम्राट का बड़ा फैसला- बिहार में खुलेगी विमेंस यूनिवर्सिटी, 1 करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार

September 19, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026

सीएम हेमंत ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- सजग और कर्मठ नेता थीं विमला प्रधान

September 19, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा फैसला- बिहार में खुलेगी विमेंस यूनिवर्सिटी, 1 करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार

September 19, 2026

‘पलायन नहीं, तरक्की होगी पहचान’, सीएम बोले- आधी रात भी ऑनलाइन पढ़ रहे 1.42 लाख बच्चे

September 19, 2026

सीएम सम्राट ने दान की अपनी सैलरी, छात्राओं के लिए फेलोशिप और ‘पुलिस दीदी’ का किया ऐलान

September 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.