Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 22 September, 2026 • 09:00 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » स्क्रीन के सामने चमकी आंखें, कीबोर्ड पर थिरकी उंगलियां… CCL के 26 बाबू बने ‘डिजिटल मास्टर’
झारखंड

स्क्रीन के सामने चमकी आंखें, कीबोर्ड पर थिरकी उंगलियां… CCL के 26 बाबू बने ‘डिजिटल मास्टर’

August 1, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CCL
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : CCL यानी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के दरभंगा हाउस स्थित मुख्यालय में इन दिनों एक अलग ही तरह की बयार बह रही है। दफ्तर के पुराने रजिस्टर और कागजी फाइलों के बीच बरसों से काम निपटाने वाले हाथों में अब कीबोर्ड की रफ्तार और माउस की पकड़ साफ नजर आ रही है। मौका था CCL के मानव संसाधन विभाग द्वारा सामान्य सहायक कर्मचारियों के लिए आयोजित एक सप्ताह के विशेष कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का। अलग-अलग इलाकों से पहुंचे 26 कर्मचारियों के लिए यह सात दिन सिर्फ नई तकनीक सीखने का जरिया नहीं बने, बल्कि उनके भीतर छिपे उस झिझक को भी दूर कर गए जो कंप्यूटर स्क्रीन को देखकर अक्सर बनी रहती थी।

एमएस वर्ड से ई-ऑफिस तक… जब सीखने की ललक ने आसान बनाई तकनीक

प्रशिक्षण के दौरान माहौल किसी पेशेवर क्लासरूम जैसा था, जहां हर एक कर्मचारी बड़ी एकाग्रता से डिजिटल दुनिया की बारीकियां समझ रहा था। ट्रेनर्स ने बेहद आसान और व्यावहारिक तरीके से सभी 26 प्रतिभागियों को एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल, ऑफिस एप्लिकेशन्स और ई-ऑफिस के इस्तेमाल की एबीसीडी सिखाई। हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग के साथ-साथ कंपनी के अपने खास ऑनलाइन प्रणालियों पर हाथ आजमाने का मौका मिला। देखते ही देखते कर्मचारियों के हाथ बिना झिझक कीबोर्ड पर दौड़ने लगे और जो काम पहले कागजों पर घंटों का समय लेता था, वह अब कुछ ही क्लिक में सिमटने लगा।

Advertisement

अधिकारियों ने थपथपाई पीठ, मिला नई ऊर्जा का प्रमाण पत्र

समापन समारोह में जब सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिए गए तो उनके चेहरों पर एक अलग ही आत्मविश्वास की चमक थी। सीसी एंड पीआर विभाग के महाप्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता ने कर्मचारियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आज के दौर में कंप्यूटर ज्ञान सिर्फ एक अतिरिक्त योग्यता नहीं, बल्कि हर कर्मचारी की प्राथमिक जरूरत बन चुका है। ऐसे प्रयासों से न सिर्फ काम आसान होता है, बल्कि संस्थान की साख भी बढ़ती है। वहीं मानव संसाधन विभाग के महाप्रबंधक एम. एफ. हक ने प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि सीसीएल अपने कर्मचारियों को बदलते वक्त के साथ ढालने के लिए लगातार ऐसे कदम उठाता रहेगा। सात दिनों का यह सफर खत्म जरूर हो गया, लेकिन दफ्तर की डेस्क पर अब एक नए और डिजिटल दौर की शुरुआत हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें : कांवरियों के छालों पर CCL का ‘मरहम’, पूरे सावन मिलेगा मुफ्त इलाज

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘हमारे राम’ पर सीएम सम्राट बोले- श्रीराम और माता सीता का जीवन सबसे बड़ा मार्गदर्शन
Next Article पेंडिंग रोड प्रोजेक्ट्स पर सख्त हुए सीएम सम्राट, बोले- किसी भी कीमत पर देरी बर्दास्त नहीं 

Related Posts

Headlines

‘बिहार गति’ पर सीएम सम्राट सख्त, कसी अफसरों की नकेल

September 22, 2026
Headlines

पिता-दादा की मौत का बदला का नतीजा है ग्राम प्रधान की नृशंस हत्या, 8 घंटे में खुलासा

September 22, 2026
जॉब/एजुकेशन

BPSC TRE 4.0: 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी

September 22, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सरकार से बातचीत फेल, बैंक कर्मियों की हड़ताल तय, जानें ऑनलाइन बैंकिंग पर कितना असर

September 22, 2026

‘बिहार गति’ पर सीएम सम्राट सख्त, कसी अफसरों की नकेल

September 22, 2026

पिता-दादा की मौत का बदला का नतीजा है ग्राम प्रधान की नृशंस हत्या, 8 घंटे में खुलासा

September 22, 2026

BPSC TRE 4.0: 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी

September 22, 2026

जमुई कांड में एनकाउंटर, मुख्य आरोपी के पैर में पुलिस ने मारी गोली

September 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.