Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 23 October, 2026 • 07:49 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार में सड़क हादसे कम करने की तैयारी, छात्रों को सिखाए जाएंगे ट्रैफिक नियम
बिहार

बिहार में सड़क हादसे कम करने की तैयारी, छात्रों को सिखाए जाएंगे ट्रैफिक नियम

July 20, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सड़क
AI Generated Image
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : बिहार में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनाने के लिए परिवहन विभाग ने एक नई पहल की है। अब 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को भी सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया जाएगा। विभाग ने इसके लिए सामग्री तैयार कर ली है और किताबों की छपाई का काम चल रहा है। वर्ष 2027 से यह पाठ्यक्रम छात्रों की किताबों में शामिल हो जाएगा। परिवहन विभाग पहले से ही कक्षा तीन से दसवीं तक के बच्चों को सड़क सुरक्षा की जानकारी दे रहा है। इसमें पैदल यात्रियों को प्राथमिकता देने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने, तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलाने, गलत लेन से बचने और नशे में ड्राइविंग नहीं करने जैसे विषय शामिल हैं। बच्चों को वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने और सड़क संकेतों का पालन करने की जानकारी भी दी जाती है।

हादसे में घायलों की मदद की भी सीख

सड़क सुरक्षा शिक्षा के तहत बच्चों को दुर्घटना के बाद घायलों की तुरंत मदद करने के बारे में भी बताया जा रहा है। विभाग का मानना है कि हादसे के बाद समय पर मदद मिलने से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। इसके साथ ही चालकों, कंडक्टरों और पुलिसकर्मियों को भी यातायात नियमों, सुरक्षित ड्राइविंग, आधुनिक वाहन तकनीक और दुर्घटना के बाद की कार्रवाई के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

जागरूकता से कम होंगे हादसे

परिवहन विभाग के सचिव राज कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं केवल दुर्भाग्य का नतीजा नहीं हैं। जागरूकता की कमी और यातायात नियमों का पालन नहीं करना भी हादसों की बड़ी वजह है। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्कूल से ही सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देने से वे आगे चलकर जिम्मेदार नागरिक बनेंगे। 11वीं और 12वीं के पाठ्यक्रम में सड़क सुरक्षा को शामिल करना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इसे भी पढ़ें : विदेश जाने से पहले ‘सुरक्षा कवच’ से लैस होंगे बिहार के कामगार, मिलेगी ट्रेनिंग

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअब बिहार के नगर निकायों में ‘लोकल’ की चलेगी धाक, मंत्री नीतीश ने किया ऐलान
Next Article ‘सांसद का फोन नहीं उठाते DGP, नेताओं के घर डकैतों जैसी रेड’… जामताड़ा मामले पर भड़की भाजपा

Related Posts

Headlines

गुमला में PLFI को तीखी चोट, एसपी के चक्रव्यूह में फंसा खूंखार जोनल कमांडर

October 23, 2026
Headlines

दरोगा के बेटे की हत्या के दो आरोपियों का एनकाउंटर, पैर में गोली मारकर दबोचा

October 23, 2026
Headlines

गुईया पोखर में चिड़िया निकालने उतरा युवक डूबा, तलाश में जुटे 5 गोताखोर

October 23, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गुमला में PLFI को तीखी चोट, एसपी के चक्रव्यूह में फंसा खूंखार जोनल कमांडर

October 23, 2026

JBVNL के कंप्यूटर ऑपरेटरों के हक के लिए अजय राय ने ठोकी ताल, क्या बोले… जानें

October 23, 2026

दरोगा के बेटे की हत्या के दो आरोपियों का एनकाउंटर, पैर में गोली मारकर दबोचा

October 23, 2026

गुईया पोखर में चिड़िया निकालने उतरा युवक डूबा, तलाश में जुटे 5 गोताखोर

October 23, 2026

रफ्तार बनी काल, दो जवान लड़कों की छीन ली सांसें

October 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.