अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने वर्ष 2025 में विभिन्न विभागों में कुल 4654 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों को जूनियर इंजीनियर, कार्य निरीक्षक, छात्रावास प्रबंधक और दन्त स्वास्थ्य विज्ञानी जैसे अहम पदों पर अवसर मिलेगा।
2747 पदों पर जूनियर इंजीनियर भर्ती
सबसे ज्यादा रिक्तियां जूनियर इंजीनियर (JE) के लिए निकाली गई हैं। कुल 2747 पदों पर भर्ती होगी, जिसमें सिविल के 2591, मैकेनिकल के 70 और इलेक्ट्रिकल के 86 पद शामिल हैं। उम्मीदवार 15 अक्तूबर 2025 से आवेदन कर सकेंगे और अंतिम तिथि 15 नवंबर 2025 तय की गई है। आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.btsc.bihar.gov.in पर ऑनलाइन करना होगा।
1114 पदों पर कार्य निरीक्षक भर्ती
बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में कार्य निरीक्षक (Work Inspector) के लिए 1114 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 10 अक्तूबर से शुरू होंगे और उम्मीदवार 10 नवंबर 2025 तक आवेदन जमा कर पाएंगे।
छात्रावास प्रबंधक और दन्त स्वास्थ्य विज्ञानी भर्ती
आयोग ने 91 पदों पर छात्रावास प्रबंधक (Hostel Manager) की भर्ती का भी एलान किया है। इसके लिए भी आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2025 है।
इसी तरह, स्वास्थ्य विभाग ने 702 पदों पर दन्त स्वास्थ्य विज्ञानी (Dental Health Specialist) की भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 10 अक्तूबर से शुरू होकर 10 नवंबर 2025 तक चलेगी।
उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
बिहार तकनीकी सेवा आयोग की इस भर्ती अभियान के जरिए हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी का अवसर मिलेगा। विस्तृत पात्रता, शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी जानकारी आयोग की विस्तृत अधिसूचना में उपलब्ध कराई जाएगी।
इसे भी पढ़ें : बिहार में 102 अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट

