Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 07:05 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मुख्यमंत्री ने नालंदा विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा, पुराने साथियों से की मुलाकात
बिहार

मुख्यमंत्री ने नालंदा विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा, पुराने साथियों से की मुलाकात

April 8, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को नालंदा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने वेन प्रखण्ड के वेन, बिहारशरीफ प्रखण्ड के छबिलापुर तथा नूरसराय प्रखण्ड के नूरसराय में अपने पुराने साथियों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री का स्वागत पुराने साथियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूलों की बड़ी माला एवं प्रतीक चिह्न, अंगवस्त्र भेंटकर किया।

मुलाकात के क्रम में मुख्यमंत्री ने अपने पुराने सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोगों से आग्रह है कि आपस में प्रेम और भाईचारे का भाव रखिएगा। नई पीढ़ी के लोगों को भी यही सिखाइयेगा कि आपस में प्रेम और भाईचारे का भाव होना चाहिए। उन्होंने रास्ते में जगह-जगह लोगों से मिलकर सभी की समस्यायें सुनी हैं। साथ ही उन समस्याओं पर गौर करने का आश्वासन दिया।

Advertisement

भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने धरमपुर, वेन मोड़, अरावां, लालगंज, शहरी, जफरा, कोसनारा, महाबिगहा, अजनौरा, रसलपुर, अहियापुर, दहपर, तेजा बिगहा, नारी तियारी मोड़, मकनपुर, गोविंदपुर, बेल्दारी, गुफा पर, मघड़ा, साठोपुर, बिहारषरीफ, बिजवनपर, गंजपर, भट बिगहा, अलौदिया, चुहड़मल, हैगनपुरा, डोइया, मिल्कीपर, मियारपुर, जमुनापुर सहित कई जगहों पर रूककर अपने पुराने साथियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जगह-जगह पर लोगों ने मुख्यमंत्री का पुष्प-गुच्छ, फूल-मालाओं एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वेन में जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

भ्रमण के दौरान जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, सेवानिवृत प्रोफेसर एवं जदयू नेता जर्नादन सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमुख्यमंत्री ने सालेपुर-तेलमर पथ को बिहटा-सरमेरा पथ से जोड़ने का दिया निर्देश
Next Article शांतिपूर्ण पर्व कराने के लिए डीएम एवं एसपी पहुंचे बलिया प्रखंड

Related Posts

Headlines

सम्राट कैबिनेट में 24 अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल… जानें डिटेल्स

September 23, 2026
Headlines

फरार फेकन और गैंग का चैप्टर क्लोज, कांड करने से पहले पुलिस ने दबोचा

September 23, 2026
Headlines

मिशन 2029 की बिसात! भाजपा में हो गया बड़ा फेरबदल… देखें पूरी लिस्ट

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सम्राट कैबिनेट में 24 अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल… जानें डिटेल्स

September 23, 2026

नई जिम्मेदारियों से झारखंड भाजपा का संगठनात्मक ढांचा होगा और मजबूत : अजय राय

September 23, 2026

फरार फेकन और गैंग का चैप्टर क्लोज, कांड करने से पहले पुलिस ने दबोचा

September 23, 2026

मिशन 2029 की बिसात! भाजपा में हो गया बड़ा फेरबदल… देखें पूरी लिस्ट

September 23, 2026

आंगन में चीखती रही बेटी, सब्र टूटा तो बुजुर्ग बाप ने नशेड़ी दामाद को दे डाली खौफनाक मौत

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.