Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 07:05 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शांतिपूर्ण पर्व कराने के लिए डीएम एवं एसपी पहुंचे बलिया प्रखंड
बिहार

शांतिपूर्ण पर्व कराने के लिए डीएम एवं एसपी पहुंचे बलिया प्रखंड

April 8, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बेगूसराय। रामनवमी एवं रमजान त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं। शुक्रवार को भी बलिया प्रखंड सभागार में डीएम अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में एसपी योगेन्द्र कुमार, बलिया एसडीओ रोहित कुमार, संबंधित बीडीओ, थानाध्यक्ष सहित अन्य सभी पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य मौजूद थे। डीएम ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है, किसी भी असामाजिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध एवं तत्पर है। विगत दिनों जिला में कुछ जगहों पर हुई छोटी-बड़ी घटनाक्रमों के मद्देनजर आपसी सौहार्द एवं शांति-व्यवस्था के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए फैलाए जाने वाले अफवाहों पर सतर्कता बरतें, बिना पुष्टि के एवं अनावश्यक तौर पर किसी भी पोस्ट को शेयर नहीं करें।

Advertisement

एसपी योगेन्द्र कुमार ने कहा कि अराजक तत्वों को चिन्हित कर उसके विरुद्ध कार्रवाई भी की जा रही है। डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा तथा रामनवमी के अवसर पर जुलूस निकालने के लिए सामान्यतः नया लाइसेंस निर्गत नहीं किया जाएगा। एसडीओ एवं डीएसपी को पूर्व में दिए गए लाइसेंस का सत्यापन करने, जुलूस के दौरान लाइसेंस में निर्धारित शर्तों का पालन कराने, निर्धारित मार्ग का सत्यापन करने आदि से संबंधित निर्देश देने के साथ सदस्यों से रामनवमी जुलुस में अराजक तत्व पर रोक लगाने का अनुरोध किया गया। संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति किए जाने के साथ ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को क्विक रिस्पॉन्स टीम भी उपलब्ध कराई जा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमुख्यमंत्री ने नालंदा विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा, पुराने साथियों से की मुलाकात
Next Article बिहार शौर्य और साहस की धरती,सम्राट अशोक इसके सबसे बड़े प्रतीक:उपमुख्यमंत्री

Related Posts

Headlines

सम्राट कैबिनेट में 24 अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल… जानें डिटेल्स

September 23, 2026
Headlines

फरार फेकन और गैंग का चैप्टर क्लोज, कांड करने से पहले पुलिस ने दबोचा

September 23, 2026
Headlines

मिशन 2029 की बिसात! भाजपा में हो गया बड़ा फेरबदल… देखें पूरी लिस्ट

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सम्राट कैबिनेट में 24 अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल… जानें डिटेल्स

September 23, 2026

नई जिम्मेदारियों से झारखंड भाजपा का संगठनात्मक ढांचा होगा और मजबूत : अजय राय

September 23, 2026

फरार फेकन और गैंग का चैप्टर क्लोज, कांड करने से पहले पुलिस ने दबोचा

September 23, 2026

मिशन 2029 की बिसात! भाजपा में हो गया बड़ा फेरबदल… देखें पूरी लिस्ट

September 23, 2026

आंगन में चीखती रही बेटी, सब्र टूटा तो बुजुर्ग बाप ने नशेड़ी दामाद को दे डाली खौफनाक मौत

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.