Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 01:40 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लड़कियों को 12वीं पास करने पर 25 हजार, ग्रेजुएट होने पर मिलेगा 50 हजार
बिहार

लड़कियों को 12वीं पास करने पर 25 हजार, ग्रेजुएट होने पर मिलेगा 50 हजार

September 26, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में अब 12वीं पास करने वाली छात्राओं को 25 हजार और ग्रेजुएट होने पर छात्राओं को 50 हजार रुपये देगी। इसके अलावा नीतीश कुमार ने कहा कि हम कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एक नया विभाग बनाएंगे। आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थान इसके अंतर्गत आएंगे। हम उन लोगों की आर्थिक मदद करेंगे, जो अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं। वहीं सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा की गई बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा का हम स्वागत करते हैं।

वहीं राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बिहार में विधानसभा के चुनाव समय पर कराने के लिए चुनाव आयोग ने जिस प्रबल प्रशासनिक इच्छाशक्ति से काम लिया और जितनी व्यापक तैयारी की है, उसके लिए आयोग की सराहना की जानी चाहिए। जब कोरोना काल में पूरी सावधानियों का पालन करते हुए अर्थव्यवस्था खोली जा रही है, पर्यटन स्थल, मेट्रो और धार्मिक स्थल तक खोले जा रहे हैं, तब लोकतांत्रिक प्रक्रिया को स्थगित करने की दलील उचित नहीं थी। आयोग का निर्णय जान भी, जहान भी और लोकतंत्र का सम्मान भी के मंत्र का पालन करता है।

शुक्रवार को ट्वीट कर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की जनता अगले महीने मात्र 11 दिनों के भीतर तीन चरणों में पूरे होने वाले मतदान के लिए पूरी तरह तैयार है। एक अन्य ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना काल में गरीबों-मजदूरों-युवाओं, बुजुर्गों और किसानों की सहायता के लिए सरकारी खजाना खोल दिया। कोरोना पर नियंत्रण के साथ-साथ कोसी महासेतु के शुभारम्भ, रेलवे की परियोजनाओं का उद्घाटन और गंगा पर नये महासेतुओं के निर्माण की आधारशिला रखकर ढांचागत विकास की गति बनाये रखी गई। बिहार के 8 करोड़ मतदाता चुनाव को इन मुद्दों पर अपना समर्थन देने के अवसर के रूप में लेंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअब सिर्फ शुद्ध सरसों का तेल मिलेगा, जानिए कैसे लग गई मिलावट पर पाबंदी
Next Article कोरोना के बीच इन मोटरसइकिलों की हुई सबसे ज्यादा बिक्री, देखें टॉप 10 लिस्ट

Related Posts

बिहार

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026
बिहार

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026
Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.