अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Darbhanga : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को दरभंगा जिले में कुल 58.38 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन आयोग (ECI-Net) की रिपोर्ट के अनुसार यह आंकड़ा शाम 5 बजे तक का अनुमानित प्रतिशत है।
जिले की 10 विधानसभा सीटों में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इनमें सबसे अधिक वोटिंग कुशेश्वर स्थान विधानसभा क्षेत्र (60.73%) में हुई, जबकि गौरा बौराम में सबसे कम 50.8% मतदान दर्ज किया गया।
विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा —
कुशेश्वर स्थान – 60.73%
गौरा बौराम – 50.8%
बेनीपुर – 59.21%
अलीनगर – 58.05%
दरभंगा ग्रामीण – 58.2%
दरभंगा शहर – 58.29%
हायाघाट – 51.59%
बहादुरपुर – 60.24%
केवटी – 62.06%
जाले – 58.68%
कुल मिलाकर दरभंगा जिले में मतदान का औसत प्रतिशत 58.38% रहा, जो पिछले चुनाव की तुलना में थोड़ा अधिक है। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, अधिकांश मतदान केंद्रों पर वोटिंग प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही, और अंतिम एवं आधिकारिक आंकड़े फॉर्म 17C के संकलन के बाद जारी किए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें : चौथा टी20 भारत के नाम, स्पिनरों की आंधी में उड़ा ऑस्ट्रेलिया
इसे भी पढ़ें : झारखंड में हर जिले तक पहुंचेगी ICU सुविधा, रांची में हुआ बड़ा फैसला
इसे भी पढ़ें : बेहोश सांड जागते ही फिर बौराया, क्या कर गया आज… जानें
इसे भी पढ़ें : सीएम नीतीश ने डाला वोट, बोले– मतदान कर दूसरों को भी प्रेरित करें
इसे भी पढ़ें : बिहार चुनाव : मैथिली ठाकुर ने डाला वोट, लोगों से की यह अपील

