अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज राज्य के 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग हो रही है। सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और नौ बजे तक औसतन 13.13 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ देखने को मिल रही है। सीएम नीतीश कुमार अपने गृह क्षेत्र बख्तियारपुर पहुंचे और परिवार के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। उनके बेटे निशांत कुमार और अन्य परिवारजन ने भी वोट डाला। मतदान के बाद सीएम ने मतदाताओं से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
सीएम का संदेश– पहले मतदान, फिर जलपान
वोट डालने के बाद नीतीश कुमार ने एक्स (X) पर लिखा, “लोकतंत्र में मतदान केवल अधिकार नहीं, दायित्व भी है। सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। पहले मतदान, फिर जलपान।”
लोकतंत्र में मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, दायित्व भी है।
आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है — सभी मतदाताओं से आग्रह है कि अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।मतदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
पहले मतदान, फिर जलपान!— Nitish Kumar (@NitishKumar) November 6, 2025
शांतिपूर्ण माहौल में जारी मतदान
चुनाव आयोग ने सभी जिलों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है ताकि मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। अब तक कहीं से किसी बड़े व्यवधान की सूचना नहीं है।
इसे भी पढ़ें : बिहार चुनाव : मैथिली ठाकुर ने डाला वोट, लोगों से की यह अपील
इसे भी पढ़ें : बिहार चुनाव : केंद्रीय मंत्री और डिप्टी सीएम ने डाला वोट

