Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 12:50 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लालू के बेटों में चल रहा सत्ता संघर्ष? पार्टी दफ्तर से उतरा तेजप्रताप का पोस्टर
बिहार

लालू के बेटों में चल रहा सत्ता संघर्ष? पार्टी दफ्तर से उतरा तेजप्रताप का पोस्टर

August 9, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

बिहार। बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल  में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. इस साल के अंत में पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है और उससे पहले लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव  में खुलकर संघर्ष चल रहा है. दोनों ही ओर से पोस्टर वॉर का जो सिलसिला चला है, वो थमने का नाम नहीं ले रहा है.

दरअसल, बीते दो दिनों के भीतर पटना में स्थित पार्टी कार्यालय में जो घटा है उसने कई तरह के संकेत दे दिए हैं. बीते दिन राजद दफ्तर में छात्र यूनिट से जुड़ा एक कार्यक्रम हुआ, जिसमें तेज प्रताप यादव मुख्य अतिथि थे. इस दौरान पार्टी दफ्तर पर सिर्फ तेजप्रताप यादव के बड़े-बड़े पोस्टर दिखाई दिए और तेजस्वी यादव का चेहरा गायब दिखा.

अब जब बवाल बढ़ा तो यहां मौजूद पोस्टरों पर चस्पा तेजप्रताप यादव की फोटो पर रात को शरारती तत्वों ने कालिख पोत दी. अब रातोरात इन पोस्टरों को उतरवा लिया गया. अब पार्टी के दफ्तर पर नए पोस्टर लगे हैं, जिनमें लालू यादव, राबड़ी देवी के अलावा सिर्फ तेजस्वी यादव की तस्वीर है और तेजप्रताप यादव गायब हैं.

ऐसे में सवाल खड़े हो गए हैं कि तेज प्रताप के पोस्टर से आखिर क्यों तेजस्वी को बाहर कर दिया गया और आज जब तेजस्वी यादव का नया पोस्टर लगाया गया, तो उसमें से तेज प्रताप को क्यों बाहर किया गया?

लालू के दोनों बेटों के बीच जो सत्ता संघर्ष के संकेत मिल रहे हैं. उस पर आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा है कि दोनों भाइयों के बीच कोई सत्ता संघर्ष नहीं चल रहा है और रविवार को जो हुआ वह केवल मानवीय भूल था. प्रवक्ता ने कहा कि तेजप्रताप यादव पहले ही तेजस्वी को भविष्य का मुख्यमंत्री कह चुके हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपारा शिक्षकों की नियमावली ड्राफ्ट हुई फाइनल, साथ ही झारखंड में नियुक्ति नियमावली संसोधन की मिली स्वीकृति
Next Article आदिवासी दिवस पर केसीसी वितरण सह खरीफ फसल कार्यशाला का आयोजन

Related Posts

Headlines

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026
Headlines

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026
Headlines

बुजुर्ग पर जालसाजों का डिजिटल वार… न OTP मांगा, न लिंक भेजा, फिर भी खाते से 2 लाख पार

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026

बुजुर्ग पर जालसाजों का डिजिटल वार… न OTP मांगा, न लिंक भेजा, फिर भी खाते से 2 लाख पार

November 11, 2026

राशिफल @ 11 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 11, 2026

रेलवे में 14,627 पदों पर Vacancy, रांची RRB में 1,856 सीटें, देखें पूरी लिस्ट

November 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.