WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बरकट्ठा। विश्व आदिवासी दिवस पर केसीसी ऋण वितरण सह खरीफ फसल कार्यशाला का आयोजन प्रखंड मुख्यालय में किया गया। कार्यशाला का उदघाटन बीडीओ कृतिबाला लकड़ा ने की। कार्यशाला में 23 पीएम किसान लाभुकों के बीच केसीसी ऋण वितरण किया गया। कार्यशाला में सीओ श्रीकांत लाल मांझी, बीएओ अशोक ठाकुर, बैंक पदाधिकारी, बीटीएम संजय यादव, एटीएम, वीएलडब्ल्यू, किसान मित्र मौजूद थे। कार्यशाला में किसानों को खरीफ फसल के लिए बीज के किस्म, बीज बोने की विधि, उसके रख रखाव करने की जानकारी दी गई। किसानों को बताया गया कि सरकार किसानों को हरसंभव मदद कर रही है। किसान को अब कृषि कार्य वैज्ञानिक तरीके से करना चाहिए। उपज ज्यादा होने से मुनाफा भी अधिक होगा।

