Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 01:37 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार के PMCH में कोरोना जांच के नाम पर की जा रही है वसूली
बिहार

बिहार के PMCH में कोरोना जांच के नाम पर की जा रही है वसूली

August 11, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

पटना: बिहार में कोरोना के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं. पर्याप्त संख्या में जांच नहीं होने की वजह से परेशानी काफी बढ़ गई है. इन सब के बीच बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच में कोरोना जांच के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है. अस्पताल में कोरोना जांच के नाम कर अवैध वसूली की जा रही है. कोई फिक्स रेट नहीं है, जिस हिसाब के मरीज उस हिसाब का पैसा ऐंठा जा रहा है.

दरअसल, पिछले दिनों एक पेशेंट इलाज के लिए अस्पताल गया था, लेकिन वहां इलाज से पहले कोरोना टेस्ट रिपोर्ट मांगी गई. जब उसने कोरोना टेस्ट कराना चाहा तो उसे अस्पताल में किसी ने यूसुफ नाम के लड़के का नंबर दिया. जब जांच के संबंध में पेशेंट ने यूसुफ को कॉल किया तो उसने जांच के नाम और 1000 रुपये देने की बात कही, वहीं अगले दिन अस्पताल परिसर में जा कर जांच के एवज में पेशेंट से 1000 रुपये लिये. अब इस पूरे प्रकरण का ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इधर, वीडियो और ऑडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों के बीच हड़कंप मच हुआ है. अस्पताल के अंदर कोरोना जांच के नाम पर की जा रही वसूली का पर्दाफाश होने के बाद सबके होश उड़ गए हैं, इस मामले में कोई भी कुछ भी कहने से बच रहा हैं. इस संबंध में जब पीएमसीएच के सुपरिंटेंडेंट डॉ. विमल कारक से कॉल कर बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. बार-बार कॉल करने के बावजूद उन्होंने कोई रिस्पॉन्स देना जरूरी नहीं समझा.

इधर, पीड़ित मरीज का कहना है, ” सरकार के आदेश के बावजूद बिहार के सबसे अस्पताल में कोरोना जांच के नाम पर अवैध वसूली करना गलत है. मैंने तो 1000 रुपये दिए हैं, लेकिन बाकी लोगों से 2000, 2500, 3000 और उससे भी ज्यादा रुपए वसूले जा रहे हैं. ऐसे में मेरी सरकार से अपील है कि वो मामले में संज्ञान लें और दोषियों पर कार्रवाई करें.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबेटे सिर्फ शादी तक बेटे रहते हैं, लेकिन बेटियां हमेशा बेटियां रहती हैं, इसलिये संपत्ति पर उनका भी बराबर का हकः सुप्रीम कोर्ट
Next Article मशहूर शायर राहत इंदौरी का निधन

Related Posts

बिहार

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026
बिहार

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026
Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.