WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
पटना। बिहार में चुनावी हलचल तेज हो गई हैं। इस बीच पटना में आरजेडी दफ्तर के बाहर लगा होर्डिंग काफी चर्चा में है। होर्डिंग पर केवल तेजस्वी यादव की ही तस्वीर है। जबकि पार्टी के किसी अन्य नेता यहां तक कि पार्टी सुप्रीमो और तेजस्वी के पिता लालू प्रसाद यादव को भी जगह नहीं दी गई है। होर्डिंग पर तेजस्वी की तस्वीर के साथ लिखा है ‘नई सोच नया बिहार, युवा सरकार अबकी बार’।
चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव इस वक्त रांची के रिम्स में इलाजरत हैं। उन्होंने अपनी जमानत के लिए झारखंड हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की है। याचिका पर 9 अक्टूबर को सुनवाई होगी। 9 अक्टूबर को ही पता चलेगा कि लालू यादव बिहार चुनाव से पहले जमानत पर बाहर आ सकेंगे या नहीं।

