WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
गिरिडीह के सरिया थाना क्षेत्र में दिन दिहाड़े सीएससी संचालक से पौने तीन लाख रुपये लूट लिए गए.। घटना को अंजाम बाइक सवार नकाबपोश तीन अपराधियों ने दिया है.। भुक्तभोगी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि
जिले के सरिया थाना क्षेत्र में रविवार को दिन दिहाड़े बाइक सवार नकाबपोश तीन अपराधियों ने सीएससी संचालक से पौने तीन लाख रुपए लूट लिए. अपराधियों ने रिवाल्वर का भय दिखाकर घटना को अंजाम दिया है. भुक्तभोगी उमेश वर्मा ने घटना की सूचना पुलिस को दी गई. घटना को अंजाम सरिया थाना क्षेत्र के सरिया- चिचाकी रोड के सोनासूत नदी के पास दिया गया. पुलिस अपराधियों की धर-पकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

