Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 07:23 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार में बह रही ‘विकास की गंगा’, सीएम नीतीश ने दी 921 करोड़ की सौगात
बिहार

बिहार में बह रही ‘विकास की गंगा’, सीएम नीतीश ने दी 921 करोड़ की सौगात

September 24, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नीतीश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

News Samvad : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को रोहतास जिले को 921 करोड़ रुपए की 124 योजनाओं का तोहफा दिया। सासाराम में एनडीए कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2005 से राज्य में कानून का राज कायम हुआ और तब से लगातार विकास कार्य हो रहे हैं।

बिहार के बदलते हालात

सीएम नीतीश ने कहा कि पहले की सरकारों में न तो शिक्षा की स्थिति अच्छी थी, न स्वास्थ्य की। लोग शाम के बाद घर से निकलने में डरते थे और साम्प्रदायिक तनाव आम था। लेकिन अब बिहार में न तो भय का माहौल है और न ही समाज में झगड़े, बल्कि भाईचारा और शांति है।

शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार

मुख्यमंत्री ने बताया कि बड़े पैमाने पर स्कूल खुले और लाखों नियोजित शिक्षक सरकारी शिक्षक बने। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया गया, अस्पतालों में मुफ्त दवा और इलाज की सुविधा है। आज राज्य में 12 मेडिकल कॉलेज हैं और 20 और निर्माणाधीन हैं। रोहतास में इंजीनियरिंग कॉलेज, महिला आईटीआई और कई तकनीकी संस्थानों की स्थापना हुई है।

सड़क और आधारभूत संरचना

उन्होंने कहा कि बिहार में सड़कों और पुल-पुलियों का जाल बिछाया गया है। सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल का जल, शौचालय, बिजली और सिंचाई की सुविधा दी जा रही है।

रोजगार और महिला सशक्तिकरण

सीएम ने कहा कि पांच साल में एक करोड़ लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य है। महिलाओं को पंचायत और निकाय चुनावों में 50% आरक्षण दिया गया है। जीविका दीदियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

केंद्र का सहयोग

मुख्यमंत्री ने बिहार के विकास में केंद्र सरकार की भूमिका का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में केंद्र की ओर से बड़ी राशि दी गई है।

रोहतास में नई योजनाएं

921 करोड़ की योजनाओं में सड़कों का चौड़ीकरण, पुलों का निर्माण, नए बस स्टैंड, पर्यटन हाट और बाईपास सड़कें शामिल हैं। नीतीश ने कहा कि इन योजनाओं से जिले के लोगों की सुविधाएं और बढ़ेंगी और रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

इसे भी पढ़ें : मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला : शिपबिल्डिंग के लिए 69725 करोड़ मंजूर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड कैबिनेट @ 24.09.2025 : किन-किन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर… जानें
Next Article अब मजदूरों की झोली में खुशियां डाल गये सीएम नीतीश कुमार… जानें कैसे

Related Posts

Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Headlines

100 साल पुरानी पानी टंकी का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने किया जीर्णोद्धार का शिलान्यास

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.