Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 09:32 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 1 रुपए महीने में मिलेगा 2 लाख रुपए का सुरक्षा बीमा
बिजनेस

1 रुपए महीने में मिलेगा 2 लाख रुपए का सुरक्षा बीमा

September 6, 2020No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

कोरोना काल ने इंश्योरेंस के महत्व को अच्छी तरह से समझा दिया है। समाज के हर वर्ग तक इंश्योरेंस की पहुंच बनाने के लिए केंद्र सरकार ने भी 2 योजनाएं शुरू की हैं। जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में आपको बहुत कम कीमत में 2-2 लाख रुपए तक का टर्म इंश्योरेंस मिलता है। यानी आप सिर्फ 342 रुपए के सालाना खर्च पर 4 लाख रुपए तक का इंश्योरेंस ले सकते हैं। हम आपको इस दोनों योजनाओं के बारे में बता रहे हैं।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना

auto

1 रुपए महीने में मिलेगा 2 लाख रुपए का सुरक्षा बीमा
इस योजना के तहत सरकार मात्र 1 रुपए महीने में 2 लाख का डेथ इंश्योरेंस देती है। इस योजना को मई 2016 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया था। योजना के तहत हर महीने एक रुपए के आधार पर 12 रुपए सालाना प्रीमियम पर कई तरह के कवर मिलते हैं। यह राशि आपके लिंक्ड बैंक अकाउंट से हर महीने डिडक्ट होती है। इसके तहत 2 लाख रुपए का कवर मिलता है वहीं अलग-अलग परिस्थितियों में एक लाख रुपए मिलते हैं।

आवेदक के पास बैंक अकाउंट होना जरूरी
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) का फॉर्म आप ऑनलाइन या फिर बैंक जाकर भर सकते हैं। किसी भी बैंक के जरिए आप यह इंश्योरेंस ले सकते हैं। पब्लिक सेक्टर के साथ प्राइवेट बैंकों ने भी अपनी वेबसाइट्स पर इससे संबंधित पूरी जानकारी दी है। स योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास बैंक अकाउंट होना जरूरी है। बैंक अकाउंट से पैसा सीधे डेबिट हो जाता है।

दुर्घटना में मृत्यु होने पर 2 लाख की सहायता
दुर्घटना में स्थायी पूर्ण विकलांगता होने जैसे दोनों आंख या दोनों हाथ या दोनों पैर खो देना या एक आंख और एक हाथ या एक पैर को खोना पर 2 लाख रुपए का भुगतान किया जाएगा। दुर्घटना में स्थायी आंशिक विकलांगता होने जैसे एक आंख में दृष्टि जाने पर या एक हाथ या एक पैर का इस्तेमाल न कर पाने की स्तिथि में 1 लाख रुपए का भुगतान किया जाएगा।

आवेदक की उम्र कम से कम 18 साल होना चाहिए। वहीं, अधिकतम इस बीमा को 70 साल तक दिया जा सकता है।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के तहत टर्म इंश्योरेंस प्लान उपलब्ध कराया जाता है। इसमें निवेश के बाद अगर व्यक्ति की किसी बीमारी या दुर्घटना में मौत हो जाती है, तो उसके परिवार को 2 लाख रुपए मिलते हैं। यह स्कीम मई 2015 को शुरू की गई थी। संबंधित व्यक्ति का बैंक अकाउंट होना चाहिए। पॉलिसी होल्डर को 330 रुपए सालाना जमा करना होते हैं। यह अमाउंट संबंधित व्यक्ति के बैंक अकाउंट से हर साल सीधे डिडक्ट हो जाएगा। 18 से 50 साल का कोई भी व्यक्ति इस स्कीम का फायदा ले सकता है।

1 जून से 31 मई होता है कवर पीरियड
इसका मतलब यह हुआ कि PMJJBY पॉलिसी किसी भी तारीख को खरीदी गयी हो, पहले साल के लिए उसका कवरेज अगले साल 31 मई तक ही होगा। इसमें रिस्क कवर स्कीम में इनरोलमेंट करवाने के 45 दिन बाद ही रिस्क कवर मिलता है।

मेडिकल जांच की जरूरत नहीं
इसमें बीमा खरीदने के लिए किसी मेडिकल जांच की जरूरत नहीं है। आपके बैंक खाते से प्रीमियम की रकम काटे जाने के दिन से ही आपको इसकी सुविधा मिलने लगेगी।

यह स्कीम एलआईसी के साथ ही दूसरी प्राइवेट लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों के जरिए चलाई संचालित की जाती है। व्यक्ति अपने बैंक में जाकर भी जानकारी ले सकता है, कई बैंकों के इंश्योरेंस कंपनियों के साथ टाइअप हैं। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

टर्म प्लान का मतलब 
टर्म प्लान में पॉलिसीधारक की मौत होने पर ही बीमा कंपनी इंश्योरेंस की रकम का भुगतान करती है। अगर पॉलिसी लेने वाला व्यक्ति समय पूरा होने के बाद भी ठीक-ठाक रहता है तो उसे कोई लाभ नहीं मिलता।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरामगढ़ में आतंक मचाने वाले बाइकर्स गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार
Next Article जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन ने कोरोना को मात दी

Related Posts

झारखंड

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.