Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 13 November, 2026 • 06:46 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»उद्योगपति अनिल अंबानी पर CBI का शिकंजा, कई ठिकानों पर रेड
Headlines

उद्योगपति अनिल अंबानी पर CBI का शिकंजा, कई ठिकानों पर रेड

August 23, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
अनिल अंबानी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Mumbai : उद्योगपति अनिल अंबानी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के बाद अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भी उनके ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई की टीम ने शनिवार सुबह करीब 7 बजे अनिल अंबानी के कफ परेड सीविंड स्थित आवास पर छापेमारी शुरू की। इस दौरान 7 से 8 अधिकारी उनके घर पर मौजूद दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। छापेमारी के समय अनिल अंबानी और उनका परिवार घर पर ही मौजूद था।

क्या है मामला

यह कार्रवाई ₹17,000 करोड़ के बैंक लोन धोखाधड़ी मामले से जुड़ी हुई है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2017 से 2019 के बीच यस बैंक द्वारा अनिल अंबानी की कंपनियों को संदिग्ध तरीके से लोन ट्रांसफर किया गया था। इस मामले में एसबीआई को करीब ₹2,000 करोड़ का नुकसान भी हुआ है।

सीबीआई को संदेह है कि यस बैंक और अंबानी समूह की कंपनियों के बीच हुए पैसों के लेन-देन में गंभीर गड़बड़ियां और रिश्वतखोरी के संकेत हैं। इसी सिलसिले में टीम अंबानी के घर और अन्य कार्यालयों से संबंधित दस्तावेज खंगाल रही है।

ईडी की जांच में क्या निकला

इससे पहले ईडी ने भी अनिल अंबानी और उनकी कंपनियों पर शिकंजा कसा था। ईडी ने जुलाई में मुंबई स्थित 35 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की थी। यह छापेमारी रिलायंस ग्रुप से जुड़ी 50 व्यावसायिक कंपनियों और 25 व्यक्तियों पर की गई थी।

ईडी की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए थे, जिनमें –

  • बिना सत्यापन वाले स्रोतों से कंपनियों को लोन जारी करना,
  • कई कंपनियों का एक ही पता और डायरेक्टर होना,
  • लोन फाइलों में जरूरी दस्तावेजों की कमी,
  • शेल कंपनियों के नाम पर लोन की मंजूरी,
  • पुराने कर्ज चुकाने के लिए नया कर्ज लेना।

दो एफआईआर दर्ज

सीबीआई ने इस मामले में पहले ही दो एफआईआर दर्ज कर ली थीं। इन्हीं एफआईआर के आधार पर अब तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में आगे और भी नाम और नए तथ्य सामने आ सकते हैं।

मुश्किलें बढ़ीं

जानकारों का मानना है कि सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद अनिल अंबानी की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। पहले ही ईडी की पूछताछ और छापेमारी से वे घिरे हुए थे, अब सीबीआई की जांच से उन पर कानूनी शिकंजा और कस सकता है। कुल मिलाकर, 17 हजार करोड़ रुपये के कथित बैंक लोन घोटाले में अनिल अंबानी और उनकी कंपनियां जांच एजेंसियों के रडार पर आ चुकी हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : भोरे-भोर लोगों की चीख चीत्कार से दहल उठा राजधानी का यह इलाका… जानें क्यों

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकुख्यात मयंक सिंह को लेकर अजरबैजान से रांची पहुंची ATS, अब आगे क्या… जानें
Next Article रांची में आफत बनी बारिश, इस ऐतिहासिक मंदिर की सड़क धंसी, रेलिंग टूटी

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने 8.20 करोड़ के रामघाट का किया लोकार्पण, बोले- 31 मार्च से पहले…

November 12, 2026
Headlines

इंस्टाग्राम वाले प्यार का दर्दनाक अंत, शादी के 9 महीने बाद फंदे से लटकी मिली विवाहिता

November 12, 2026
Headlines

मधुबनी में बोरे में बंद मिला अज्ञात शव, स्पॉट से मिला ASI का रिवॉल्वर और दस्तावेज

November 12, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 13, 2026

सीएम सम्राट ने 8.20 करोड़ के रामघाट का किया लोकार्पण, बोले- 31 मार्च से पहले…

November 12, 2026

इंस्टाग्राम वाले प्यार का दर्दनाक अंत, शादी के 9 महीने बाद फंदे से लटकी मिली विवाहिता

November 12, 2026

मधुबनी में बोरे में बंद मिला अज्ञात शव, स्पॉट से मिला ASI का रिवॉल्वर और दस्तावेज

November 12, 2026

झारखंड के सरकारी बाबुओं और अफसरों को आखिरी मौका, संपत्ति का ब्योरा देने की तारीख बढ़ी

November 12, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.