Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 30 October, 2026 • 03:50 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बढ़िया डिस्प्ले और स्मार्ट फीचर्स से लैस – HONOR 9A
बिजनेस

बढ़िया डिस्प्ले और स्मार्ट फीचर्स से लैस – HONOR 9A

July 31, 2020No Comments6 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

मार्किट में तरह तरह के स्मार्टफोन्स मिलते हैं और उसी हिसाब से अलग अलग प्राइस पे मिलते हैं. उदाहरण के तौर पर बताएं तो कोई परफॉरमेंस में बहुत ही ज्यादा स्ट्रांग फीचर वाला होता है. किसी का कैमरा प्रोफेशनल कैमरा जितना शानदार पिक्चर्स लेता है तो किसी में जरुरत से ज्यादा रैम दिया होता है. ऐसे ही एक्स्ट्रा फीचर्स के साथ एक्स्ट्रा पैसे जुड़ते जाते हैं. पर उन लोगों का क्या जिनको किफायती स्मार्टफ़ोन चाहिए होता है और साथ में बढ़िया परफोर्मेंस, बैटरी, कैमरा और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी? यदि आप भी अपने नए स्मार्टफोन से ऐसा कुछ उम्मीद रखते हैं तो आपके लिए HONOR 9A बेहतरीन विकल्प है। यह फोन उन लोगों के लिए अच्छा है जो किफायती कीमत में ऐसा क्वालिटी डिवाइस खरीदना चाहते हैं, जो उन्हें हर मामले में संतुष्ट कर सके।

HONOR 9A फोन एक अफोर्डेबल स्मार्टफ़ोन होने के बावजूद मैजिक UI 3.1 के साथ एंड्रॉइड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम और अन्य कई लेटेस्ट एवं शानदार फीचर्स के साथ आ रहा है। जानते हैं वे खास कारण, जिनकी वजह से आपको HONOR 9A बहुत पसंद आने वाला है –

  • दमदार बैटरी, शानदार बैकअप

HONOR 9A में बड़ी 5,000mAh की बैटरी दी जा रही है, जो आपको एक दिन से भी ज्यादा बैकअप देने में सक्षम है। उल्लेखनीय है कि HONOR के स्मार्टफोन में पहली बार 5,000mAh की दमदार बैटरी दी जा रही है। HONOR की माने तो 5,000mAh की बैटरी के साथ आप 33 घंटे तक की 4G कॉल, 35 घंटे तक की वीडियो प्लेबैक या फिर 37 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक कर सकते हैं। इससे आपको पता चलता है कि ये बैटरी’ आपको कितना बढ़िया बैकअप दे रही हैI

  • रिवर्स चार्जिंग

इस फ़ोन में रिवर्स चार्जिंग एक काफी शानदार फीचर है जो कि USB OTG को सपोर्ट करता है और 5V 1.2A पर आधारित हैi इसकी मदद से आप अपने अन्य डिवाइस को भी चार्ज कर सकते हैं. सोचिये अब एक फ़ोन दूसरे फ़ोन को चार्ज करेगा, है न वाकई में शानदार !

  • बड़ा स्टोरेज, जिसमें सेव कर सकते हैं 11 हजार फोटोग्राफ्स

HONOR 9A में लार्ज इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसमें आपको 64 GB का इंटरनल स्टोरेज मिलता है, जिसे आप 512 GB तक की एक्सटर्नल स्टोरेज लगाकर बढ़ा सकते हैं। फोन में 3 स्लॉट्स हैं, जो आपको 2 4G सिम के साथ ही एक मेमोरी कार्ड का इस्तेमाल करने की आज़ादी देते हैं। वैसे तो 64GB अपने आप में बढ़िया स्टोरेज है मगर 512GB का एक्सटर्नल कार्ड लग जाये तो आपको फिर पहले जैसे मेमोरी फुल होने की चिंता नहीं करनी पड़ेगीI

  • ट्रिपल कैमरा सैटअप

HONOR 9A में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल कैमरा सैटअप दिया गया है। इसमें 13MP का मुख्य कैमरा, 5MP का सुपर वाइड एंगल कैमरा है जो 120 डिग्री FOV और डिस्टॉर्शन करेक्शन टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसके अलावा इसमें 2MP का डेप्थ असिस्ट कैमरा भी है, जो आपकी फोटोग्राफी जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। क्लीयर सेल्फी के लिए इस फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

  • डिस्प्ले ऐसा, जो ज्यादा इस्तेमाल पर भी आंखों को नहीं थकाता

शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए HONOR 9A में 6.3 इंच का ड्यूड्रॉप फुल व्यू डिस्प्ले दिया गया है। इसका डिस्प्ले 1600×720 HD+ resolution के साथ 278 PPI और 16.7 मिलियन कलर देता है। अधिक देर तक स्मार्टफोन इस्तेमाल करने पर भी आंखों पर जोर नहीं पड़े, इसके लिए इसमें आई कम्फर्ट मोड दिया गया है जो TUV Rheinland द्वारा सर्टिफाइड हैI

  • शानदार डिजाइन

HONOR 9A का डिजाइन और कलर्स इतने आकर्षक हैं कि आप भीड़ में खड़े होने पर भी सबसे अलग नजर आएंगे। यह फोन दो शानदार कलर्स में उपलब्ध होगा – मिडनाइट ब्लैक और फैंटम ब्लू। दोनों ही कलर्स ऐसे हैं, जो पहली नजर में ही आपका मन मोह लेंगे।

  • दमदार ऑडियो के लिए पार्टी मोड

HONOR 9A में Huawei Histen 6.0 टेक्नोलॉजी और स्मार्ट पीए साउंड सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी मदद से यह 88 डेसिबल की शानदार आवाज आपको सुनाता है। इस फोन में पार्टी मोड दिया गया है, जिसकी मदद से आप शानदार और तेज आवाज में संगीत का मजा ले सकते हैं।

  • अंधेरे में देखने पर भी फोन अनलॉक

HONOR 9A में जिस फेस अनलॉक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, उससे आप कम लाइट की स्थिति में भी फोन की ओर देखने पर इसे अनलॉक कर सकते हैं। इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर की सुविधा भी दी गई है। तो प्राइवेसी के मामले में घबराने वाली कोई वजह नहीं होगी आपके पास.

  • फ्लैगशिप ऑपरेटिंग सिस्टम की जानदार परफॉर्मेंस

यह फोन HONOR के फ्लैगशिप Magic UI 3.1 पर आधारित है, जो Android 10 पर आधारित है. ये फ़ोन आपको ऑल- राउंडर परफॉर्मेंस के साथ बेहतरीन यूजर इंटरफेस का अनुभव देता है। इस इंटरफेस का ही कमाल है डार्क मोड फीचर के तहत आपको रात में बेहतर रीडिंग एक्सपीरियंस भी मिलेगा.

  • AppGallery :ऑफिशियल ऐप डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म

HONOR 9A प्री-इंस्टॉल्ड एडवांस्ड AppGallery के साथ आता है। AppGallery कंपनी का ऑफिशियल ऐप डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म है, जो HONOR के लिए ऐप्स डाउनलोड्स अथवा अपडेट्स उपलब्ध करवाता है। AppGallery दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऐप डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म है और 170 से अधिक देशों/क्षेत्रों में उपलब्ध है। दुनिया भर में इसके मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या 400+ मिलियन है। भारत में AppGallery तेजी से लोकप्रिय हुआ है पिछले छह महीने में पिछले 6 महीने में ही इस पर 100+ मिलियन ऐप डाउनलोड हुए है और 1 मिलियन से ज्यादा नए यूजर जुड़े हैं.

  • पेटल सर्च

यह HONOR की इन-हाउस डेवलप की गई स्टेट-ऑफ-द-आर्ट टेक्नोलॉजी है, जो ऐप्स और न्यूज अपडेट सर्च में यूजर्स को आसन, फिर भी अनोखा अनुभव देती है। इसकी मदद से ऐप रिकमंडेशन और सर्च, डेली वेदर फोरकास्ट, टॉप न्यूज, लाइव स्पोर्ट्स स्कोर और शिड्यूल, वीडियो, इमेज, स्टॉक मार्केट अपडेट आदि की जानकारी आप तक खास अंदाज में पहुंचती है।

सेल और ऑफर्स

HONOR 9A की इतनी खूबियां जानने के बाद आप इसकी कीमत जानने के लिए उत्सुक होंगे। HONOR 9A की भारत में कीमत 9,999 रुपए है, लेकिन Amazon पर पहली सेल में यह फोन एक हजार रुपए के डिस्काउंट के साथ 8,999 रुपए में मिलेगा। HONOR ने HONOR 9A के माध्यम से अपनी बजट स्मार्टफोन सीरीज में एक और डिवाइस जोड़ा है। यह फोन उन लोगों के लिए बहुत अच्छा विकल्प है, जो अपनी जेब पर ज्यादा जोर डाले बिना ही बेहतरीन स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।

HONOR 9A की सेल amazon.in पर 6 अगस्त 2020 सुबह के 11 बजे से शुरू होने वाली है. साथ ही इसके साथ आकर्षक बैंक ऑफर्स भी दिए गए हैं। एक हजार रुपए के डिस्काउंट के अलावा एचडीएफसी बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट भी इस फोन पर मिलेगा। इसके अलावा आप 6 महीने तक नो कोस्ट ईएमआई की सुविधा भी ले सकते हैं। HONOR 9A खरीदने वाले ग्राहक के पास आकर्षक उपहार जीतने का मौका भी होगा। ग्राहक HONOR India के कस्टमर सपोर्ट नंबर 18002109999 पर कॉल कर इस ऑफर में शामिल हो सकते हैं। हर प्रतिभागी को HONOR के VIP सर्विस बेनीफिट मिलेंगे तथा हंगामा का 3 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। हर सप्ताह तीन भाग्यशाली विजेता HONOR band 3 भी जीत सकते हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआंध्र प्रदेश में सेनेटाइजर पीने से 13 लोगों की मौत
Next Article डाक विभाग में ड्राइवरों की भर्ती, पे स्केल है 62 हजार

Related Posts

Headlines

इधर गुमला पुलिस ने AK-56 के साथ एक को दबोचा, उधर राहुल सिंह का धमकी भरा पोस्ट हुआ वायरल

October 29, 2026
बिहार

ऊंची छलांग से नाप डाला जापान, झटका गोल्ड मेडल, CDPO शैलेश को CM सम्राट ने नवाजा

October 29, 2026
झारखंड

हुनर, हौसला और संवेदना… बारिश की फुहारों के बीच मोरहाबादी में जली उम्मीदों की रोशनी

October 29, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

इधर गुमला पुलिस ने AK-56 के साथ एक को दबोचा, उधर राहुल सिंह का धमकी भरा पोस्ट हुआ वायरल

October 29, 2026

ऊंची छलांग से नाप डाला जापान, झटका गोल्ड मेडल, CDPO शैलेश को CM सम्राट ने नवाजा

October 29, 2026

हुनर, हौसला और संवेदना… बारिश की फुहारों के बीच मोरहाबादी में जली उम्मीदों की रोशनी

October 29, 2026

बिहार के 38 जिलों में ‘स्टार्टअप बैंक कनेक्ट’, युवाओं ने सीखे बिना गारंटी लोन पाने के तरीके

October 29, 2026

गंगा जल संधि पर पटना में मंथन कल, केंद्र के सामने मजबूती से पक्ष रखेगा बिहार

October 29, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.