Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 16 September, 2026 • 05:10 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आंध्र प्रदेश में सेनेटाइजर पीने से 13 लोगों की मौत
देश

आंध्र प्रदेश में सेनेटाइजर पीने से 13 लोगों की मौत

July 31, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

– स्थानीय दुकानों के सेनिटाइजर जब्त करके जांच के लिए लैब भेजे गए
अमरावती। आंध्र प्रदेश में बीते दस दिनों से लॉकडाउन के चलते शराब की दुुकानें भी बंद हैं। ऐसे में प्रकाशम जिले के कुरिचेदु में कुछ लोगों ने स्थानीय दुकानों से 99% वाला सेनिटाइजर खरीदकर पी लिया जिससे 13 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी स्थानीय दुकानों के सेनिटाइजर जब्त कर लिए हैं।

आंध्र प्रदेश सरकार ने बीती 4 मई को देशव्यापी लॉकडाउन के बाद शराब की दुकानें फिर से खोली थीं। इसके बाद सरकार ने शराब के दामों में भारी बढ़ोत्तरी की और दुकानों की संख्या भी कम कर दी लेकिन लोगों की लत कम नहीं हुई। आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में 10 दिनों से लॉकडाउन के चलते शराब न मिलने पर कई लोगों ने सेनिटाइजर पी लिया। इसके बाद सेनिटाइजर पीने वालों को पेट में दर्द और जलन की शिकायत हुई जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया। गुरुवार आधी रात के आसपास तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य की आज शुक्रवार को मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बीस और लोगों ने सेनिटाइजर पीने की बात कुबूल की है। प्रशासन ने स्थानीय दुकानों से सेनिटाइजर जब्त करके सैम्पल जांच के लिए लैब में भेजे हैं। सेनिटाइजर पीने से हुई इन मौतों के बाद प्रदेश में हड़कंप मच गया है।

auto

एसपी सिद्धार्थ कौशल ने बताया कि घटना की गहन जांच चल रही है। एसपी ने बताया कि मरने वालों में तीन भिखारी थे। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि इस तरह के और कितने मामले सामने आ रहे हैं। एसपी ने बताया कि अब इस बात की जानकारी की जा रही है कि सिर्फ सेनिटाइजर पीने से ही सबकी मौत हुई है या फिर उन्होंने उसमें और भी कोई केमिकल मिलाया था। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया है कि दुकानों से भारी मात्रा में सेनिटाइजर बिक रहा है और लोग उसे शराब की जगह पी रहे हैं। एसपी ने बताया कि स्थानीय दुकानों से सारे सेनिटाइजर जब्त कर लिए गए हैं और सैंपलों को लैब में जांच के लिए भेजा गया है।

तेदेपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए ट्विटर प्लेटफॉर्म पर मांग की है कि सरकार को कुरिचेदु घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया जाए। विधायक मदिशीट्टी वेणुगोपाल ने लोगों से सेनिटाइज़र न पीने की अपील की है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleब्रेकिंग : अपराधियों ने की थाने के एएसआई की हत्या
Next Article बढ़िया डिस्प्ले और स्मार्ट फीचर्स से लैस – HONOR 9A

Related Posts

झारखंड

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026
Headlines

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026

राशिफल @ 16 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 16, 2026

तकनीक बनेगी किसानों की ताकत, 53 लाख Farmer Registry तैयार : मंत्री विजय सिन्हा

September 15, 2026

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.