Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 10 April, 2026 • 02:16 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भारत की स्मॉल एंड मीडियम बिजनेस समूह में करेंगे एक अरब डॉलर का निवेश: जेफ बोजेस
बिजनेस

भारत की स्मॉल एंड मीडियम बिजनेस समूह में करेंगे एक अरब डॉलर का निवेश: जेफ बोजेस

January 15, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एमेजॉन के प्रमुख और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेफ बोजेस ने बुधवार को भारत के (स्मॉल एंड मीडियम बिजनेस) सेक्टर के लिए शानदार बोनांजा का ऐलान किया। वे भारत दौरे पर हैं। एक समारोह में उन्होंने कहा कि भारत के एसएमई सेक्टर में वह एक अरब डॉलर यानी करीब 7000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।

बेजोस अपनी तीन दिवसीय भारत दौरे पर मंगलवार यहां पहुंचे हैं। उन्होंने दिल्ली में “एमेजॉन संभव” इवेंट की शुरुआत की। इवेंट में उन्होंने कहा कि इंडिया मार्केटप्लेस बहुत बड़ी कामयाबी है और इसी आधार पर उन्होंने एमेजॉन संभव शुरू किया है। बेजोस ने कहा कि 25 साल पहले एमेजॉन (स्मॉल मीडियम बिजनेस) था। आज हमने ऐसे ही छोटे-मझोले कारोबार में एक अरब डॉलर निवेश करने की योजना बनाई है।

Advertisement Advertisement

उन्होंने कहा कि हम एमेजॉन की पहुंच का फायदा लेते हुए इंडिया के बाहर निर्यात करेंगे। हम 2025 तक 10 अरब डॉलर की वैल्यू का इंडियन सामान निर्यात करेंगे। साथ ही कहा कि 21 वीं शताब्दी भारत की है। इस देश और इसकी प्रजातांत्रिक व्यवस्था में कुछ खास बात है।

दिल्ली में “एमेजॉन संभव” 15 और 16 जनवरी को है। इसमें इंफोसिस के को-फाउंडर एन आर नारायण मूर्ति भी शामिल हो रहे हैं। इनके अलावा फ्यूचर ग्रुप के सीईओ किशोर बियानी और ओग्लिवी इंडिया के चेयरमैन और वर्ल्डवाइड के चीफ क्रियेटिव ऑफिसर पीयूष पांडे भी आ रहे हैं।

जेफ बेजोस ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को किया नमन

जेफ बेजोस ने भारत में कारोबारी यात्रा शुरू करने से पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सीख को याद किया। भारत आने के बाद वह सबसे पहले महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पहुंचे और उन्हें नमन किया। इस दौरान वे सफेद कुर्ता और नारंगी रंग का हाफ जैकेट पहने हुए थे। इसके बाद उन्होंने टि्वटर पर इसका एक वीडियो पोस्ट किया।

पोस्ट में उन्होंने लिखा कि अभी-अभी भारत पहुंचा। इसके बाद सबसे पहले दोपहर को उस महात्मा को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने दुनिया को वास्तव में बदल दिया है। इसके बाद उन्होंने गांधी जी के एक कथन का लिखा- ऐसे जियो जैस कि कल ही मरने वाले हो और ऐसे सीखो कि जैसे तुम हमेशा जीते रहोगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘गो गोवा गॉन 2’ का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट
Next Article मंत्रिमंडल विस्तार का फार्मूला लेकर लौटे हेमंत सोरेन, 19 को शपथ संभव

Related Posts

Headlines

चार रोज तक पापा का इंतजार करते रहे दो मासूम, फिर आई मनहूस खबर… जानें क्या

April 10, 2026
Headlines

“मुझे भी नहीं मिला वेतन”… तेजस्वी बोले- सरकार का सिस्टम चरमरा गया

April 10, 2026
Headlines

सच की तस्वीर बनी जीत का सबूत, झारखंड पुलिस ने नागपुर में मचाया धमाल

April 9, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चार रोज तक पापा का इंतजार करते रहे दो मासूम, फिर आई मनहूस खबर… जानें क्या

April 10, 2026

TSPC ने चलवाई थी मैक्लुस्कीगंज में गोलियां, धमकी भरा पर्चा वायरल

April 10, 2026

“मुझे भी नहीं मिला वेतन”… तेजस्वी बोले- सरकार का सिस्टम चरमरा गया

April 10, 2026

राशिफल @ 10 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 10, 2026

“हम NGO नहीं, आंदोलन हैं”… आर्यमन फाउंडेशन ने छेड़ा बदलाव का अभियान

April 9, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.